उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Apr, 2018 11:55 AM

security arrangements related to the arrival of vice president

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 19 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भारत रत्न डा. बी.आर. अम्बेदकर के जयंती समारोह 14 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हरियाणा...

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो): उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 19 अप्रैल को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भारत रत्न डा. बी.आर. अम्बेदकर के जयंती समारोह 14 अप्रैल को कुरुक्षेत्र के राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। हरियाणा समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार, उपायुक्त डा. एस.एस. फुलिया व पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने मुख्यमंत्री के 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम स्थलों में सबसे पहले पिपली पैराकीट, पुलिस लाइन में हेलीपैड और बी.डी.पी.ओ. थानेसर कार्यालय में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। 19 अप्रैल को  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में होने वाले दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपराष्ट्रपति सम्मानित करेंगे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 अप्रैल को डा. भीमराव अम्बेदकर के जन्मदिवस पर कुरुक्षेत्र की पावन धरा से 7 जिलों के अंत्योदय भवन और भारत निर्माण सेवा केन्द्रों का शुभारम्भ करेंगे। इसी समय पंचकूला, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, महेन्द्रगढ़, रोहतक के अंत्योदय केन्द्रों का भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारम्भ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल 10 स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी देंगे। यह सभी वाहन 10 गांवों में कचरा एकत्रित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री लाडवा सब डिवीजन कार्यालय और लाडवा ई-दिशा केन्द्र का भी शुभारम्भ करेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पिपली पैराकीट में स्वर्ण जयंती हाल में भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेदकर के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे।  आज पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग व उपायुक्त डा. एस.एस. फुलिया ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 6 डी.एस.पी.ओ. की देखरेख में करीब 1100 जवान सुरक्षा व्यवस्था को सम्भालेंगें। उन्होंने कहा कि वी.आई.पी. ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा पुलिस अकादमी से 100 जवान तथा नेवल ट्रेनिंग सेंटर से 200 जवान कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!