Edited By Shivam, Updated: 08 Mar, 2019 12:24 PM
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले खट्टर सरकार ने आयोग और निगमों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार को सूचना आयुक्त के खाली पड़े 3 पदों को भरने के लिए सर्च कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल...
चंडीगढ़ (पांडेय): लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले खट्टर सरकार ने आयोग और निगमों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार को सूचना आयुक्त के खाली पड़े 3 पदों को भरने के लिए सर्च कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला भी मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से हरियाणा सूचना आयुक्त के 3 पदों के लिए जयसिंह बिश्नोई, लक्ष्मी भंडारी, लैफ्टिनैंट जनरल (रिटायर्ड) के.जे. सिंह के नाम पर सहमति बनी।
जल्द ही सरकार की ओर से इन तीनों सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। सर्च कमेटी में एक दर्जन से ज्यादा नामों को रखा गया था। इनमें मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कई लोगों के नाम थे लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजनीतिक स्थितियों के तहत 3 नामों को हरी झंडी दी। सूचना आयुक्त के 3 पदों के लिए चयनित नामों में जयसिंह बिश्नोई पूर्व की हुड्डा सरकार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य रह चुके हैं।
उसके बाद उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग का सदस्य भी बनाया गया था लेकिन बाद में बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लंबे समय से जयसिंह बिश्नोई सरकार में चेयरमैन या अन्य पद पाने की लॉङ्क्षबग में जुटे हुए थे। वहीं, लैफ्टिनैंट जनरल (रिटायर्ड) के.जे. सिंह और लक्ष्मी भंडारी गैर-राजनीतिक हैं। खास बात यह है कि सूचना आयुक्त के पद पर कई रिटायर्ड आई.ए.एस. और आई.पी.एस. अफसरों की भी निगाहें थीं लेकिन सरकार ने उन्हें स्थान नहीं दिया।