महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसे में बच्चों की मौत पर PM मोदी सहित सहित कई नेताओं ने जताया दु:ख

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2024 03:40 PM

school bus overturns haryana 8 students killed

महेंद्रगढ़ कनीना के गांव उन्हानी के पास बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच बच्चों की मौत हुई थी लेकिन अब मौत का आकंडा बढ़ गया है। अब तक आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुए स्कूल बस हादसे को लेकर सरकार और तमाम विपक्षी दलों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भूपेंद्र हुड्‌डा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, इनेलो नेता अभय चौटाला ने दुख प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा-हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है।
 

 

अमित शाह ने घटना को दुखद बताया

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन के द्वारा घायल बच्चों को सहायता पहुंचाई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

वहीं हरियाणा के CM नायब सैनी कहा कि महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने मासूम बच्चे खोए हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दु:ख जताते हुए X हैंडल पर लिखा कि कनीना में स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ बच्चों की असामयिक मृत्यु होने और कुछ के घायल होने की सूचना है। मैं सभी शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

 

 

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी दु:ख जताया है। उन्होंने लिखा कि महेंद्रगढ़ के उन्हानी गाँव में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है जिसमें बच्चों के निधन और कुछ बच्चों के घायल होने की हृदय विदारक सूचना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि मृतक बच्चों की आत्मा को शान्ति प्रदान करे और घायलों को जल्द स्वस्थ करे। भगवान से प्रार्थना है कि बच्चों के परिवार को ये अपार पीड़ा सहने की शक्ति दे।

 

 

इनेलो विधायक एवं इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने भी दु:ख जताया, लिखा कि महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से आधा दर्जन बच्चों की मृत्यु हो गई। इस घटना के लिए स्कूल के साथ ही जिला प्रशासन भी दोषी है। आज अवकाश के बावजूद स्कूल क्यों खोला गया? काश निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला शिक्षा अधिकारी का समय पर चाबुक चलता, तो शायद आज यह घटना ना होती। 

 

दिवंगत नौनिहालों को नम आँखों से श्रद्धांजली। 
ईश्वर उनके परिवारों को यह दुख सहने कि शक्ति दे।
 

हरियाणा के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भी दु:ख जताया कि नारनौल के उनहानी के पास स्कूल बस के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई बच्चों की दु:खद मृत्यु और कई बच्चों के घायल होने की खबर पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि बस दुर्घटना में घायल बच्चे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!