बेटे नवीन के बाद मां सावित्री जिंदल भाजपा में हुई शामिल, सीएम सैनी ने पहनाया पार्टी का पटका

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 Mar, 2024 05:00 PM

savitri jindal joins bjp cm saini slams party

हिसार उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल भी कांग्रेस ने छोड़ दी है। वहीं हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली।

हिसार: हिसार उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल भी कांग्रेस ने छोड़ दी है। वहीं हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। सीएम नायब सैनी ने सावित्री जिंदल को पार्टी का पटका पहनाया। सावित्री के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।

इस मौके पर सावित्री जिंदल ने कहा कि नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल के अंदर राम और भरत का रूप दिखता है। जिसके बाद मनोहर लाल ने खुद की कुर्सी छोड़कर नायब सिंह सैनी को दे दी।

 

 

ओमप्रकाश ने जिंदल ग्रुप की स्थापना की

बता दें कि सावित्री जिंदल हिसार की रहने वाली हैं। उनके पति ओमप्रकाश जिंदल ने जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। देश-विदेश में इस ग्रुप का बड़ा कारोबार है। पहले ओमप्रकाश जिंदल ही ग्रुप को संभालते थे, लेकिन 2005 में हरियाणा में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से उनका निधन हो गया था। इसके बाद से ही जिंदल ग्रुप की कमान सावित्री जिंदल संभाल रही हैं। उनके पति ओमप्रकाश जिंदल हुड्‌डा सरकार में मंत्री रहे हैं। निधन के वक्त भी वे सरकार में मंत्री थी। इसके बाद सावित्री जिंदल ने खुद हिसार से विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके अलावा उनके बेटे नवीन जिंदल पहली बार 2004 में कांग्रेस की टिकट पर कुरुक्षेत्र से सांसद बने। 2009 में लगातार दूसरी बार फिर से सांसद बने। इसके साथ ही 2013 में सावित्री जिंदल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहीं। 2014 में सावित्री जिंदल और नवीन जिंदल दोनों चुनाव हार गए। इसके बाद से ही वे राजनीति से दूर हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!