रत्न लाल कटारिया ने एक भी वायदा नहीं किया पूरा : शैलजा

Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2019 10:35 AM

sailja said ratan lal kataria did not make a single promise

पूर्व केंद्रीय मंत्री व अम्बाला से कांग्रेस प्रत्याशी शैलजा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया ने पिछले 5 साल में लोगों से किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। टिकट की घोषणा के बाद आज पहली बार वह अम्बाला छावनी पहुंची थी।...

अम्बाला (रीटा/सुमन): पूर्व केंद्रीय मंत्री व अम्बाला से कांग्रेस प्रत्याशी शैलजा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया ने पिछले 5 साल में लोगों से किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। टिकट की घोषणा के बाद आज पहली बार वह अम्बाला छावनी पहुंची थी। अम्बाला-कुरुक्षेत्र सीमा पर मोहड़ी के पास पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

शैलजा के निवास पर भी बड़ी तादाद में पूरे संसदीय क्षेत्र से आए कांग्रेस के नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोङ्क्षहद्र सिंह च_ा, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर के अलावा पार्टी के नेता वरुण मुलाना, जसबीर मलौर, हिम्मत सिंह, बलविंद्र पूनिया, रिंकू  पूनिया व सतपाल कौशिक भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शैलजा ने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर वह अम्बाला चुनाव लडऩे के लिए आई हैं और इससे पार्टी कार्यकत्र्ता काफी उत्साहित हैं।

उन्होंने दावा किया कि देश भर में कांग्रेस की लहर है और हरियाणा में हम सभी 10 सीटें जीतेंगे। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस के मैनिफैस्टो में गरीब और आम आदमी की बात कही गई है जबकि भाजपा का घोषणा पत्र झूठ का पुङ्क्षलदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को विधानसभा व लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जी.एस.टी. का सरलीकरण, बेरोजगारों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा व सभी गरीब परिवारों को 72,000 रुपए सालाना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष का ई.वी.एम. मशीनों से भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सबसे ज्यादा बदले की भावना से काम किया गया और सी.बी.आई. व अन्य केंद्रीय एजैंसियों का इस्तेमाल विपक्ष के नेताओं को तंग करने व उन पर झूठे केस बनाने के लिए किया गया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!