पत्तों और टहनियों से दुष्यंत-दिग्विजय की तुलना कर रहे इनेलो के महासचिव आरएस चौधरी (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 03 Nov, 2018 05:47 PM

इनैलो मे दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला पर लग रहे अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्यवाही करते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। वही पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव आर एस चौधरी ने कहा की जब आंधी तूफान चलते है तो पेड़ों से पत्ते और टहनियां टूट जाती हैं,...

चंडीगढ़(धरणी): इनैलो मे दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला पर लग रहे अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्यवाही करते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। वही पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव आर एस चौधरी ने कहा की जब आंधी तूफान चलते है तो पेड़ों से पत्ते और टहनियां टूट जाती हैं, लेकिन पेड़ वहीं टिका होता होता है। उन्होंने कहा की ऐसी कार्यवाहियां सभी पार्टियों में होती है यह कोई बड़ी बात नहीं है। चौधरी ने कहा की चुनावों पर इसका कोई असर नहीं होगा क्यों कि लोग पार्टी और चौटाला के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी पार्टी पर इस तरह के संकट आ चुके जब रंजीत सिंह और ओमप्रकाश चौटाला थे। पार्टी का संगठन उनके सामने और उनके पीछे भी चौटाला के साथ रहा और आज भी रहेगा।

चौधरी ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला के निष्कासन पर कहा की यह एक राजनैतिक प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीती में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, यह कोई विशेष घटना नहीं है। यह अनुशासनहीनता के कारण हुआ है, जिसके शिकार स्वयं राष्ट्रीय प्रधान हुए थे और उस वक्त भी मौजूद थे जब अनुशासनहीनता की गई। उन्होंने कहा की राष्ट्रिय अध्यक्ष ने अनुशासन को महत्व देते हुए अपने परिवार के दुष्यंत और दिग्विजय को पार्टी से बाहर कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि जब आंधी आती है तो पेड़ों से कुछ पत्तियां और टहनिया टूट जाती हैं, लेकिन वृक्ष वैसे ही अपने अस्तित्व मे रहता है।

चौधरी ने कहा कि उन्होंने पार्टी को 40 - 50 सालों तक नजदीक से देखा है ऐसे संकट पार्टी पर पहले भी आए है। उन्होंने कहा की उस वक्त रंजीत सिंह और ओमप्रकश चौटाला के बीच ऐसा हुआ था। उन्होंने कहा की पार्टी का संगठन चौटाला की पीठ पीछे और उनके साथ आज भी खड़ा है। उन्होंने कहा की चुनावों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा आम लोग पार्टी और चौटाला के साथ जुड़े हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!