रोडवेज की हड़ताल तीन दिन और बढ़ी, बैठक में लिया फैसला(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Oct, 2018 12:50 PM

अाज रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन है। रोडवेज हड़ताल के चलते 3 दिन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके प्रशासन ने स्कूल की  40 बसों को यात्रियों को लेकर जाने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 70...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): रोडवेज हड़ताल के चलते हिसार में कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा आपात बुलाई गई, जिसमें हड़ताल को 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। अब ये हड़ताल 22 अक्टूबर तक चलेगी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जबतक 720 प्राईवेट बसें ठेके पर लेने का निर्णय रद्द नहीं करेगी व एस्मा जैसे काले कानून व दमनकारी नीतियों को वापस नहीं करेगी तब तक निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं रोडवेज तालमेल कमेटी के सदस्य नसीब झाखड़ ने फोन कर इस बात की जानकारी दी कि सरकार व पुलिस प्रशासन यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी के लिए प्रय़ासरत हैं, जिसके चलते वे सभी नेता कर्मचारियों को अागे करके भूमिगत हो गए हैं। जो केवल फोन के जरिए ही बातचीत करके रणनितची तैयार कर रहे हैं. 

 झाखड़ ने ये भी  दावा किया है कि हड़ताल पर बैठे कर्मियों के समर्थन में कई संगठन अाए हैं। उनमें छात्र संगठन भी मौजूद है। जिसने हड़ताल का समर्थन किया है। 
 


कैथल(जोगिंद्र सिंह): प्रदेश में रोडवेज हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है, अब यात्रियों की तीन दिन के लिए और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल के चलते हरियाणा रोडवेज की तालमेल कमेटी ने हिसार में बैठक बुलाई, जिसमें अधिकारियों ने निर्णय लेते हुए हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि जबतक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं बता दें प्रशासन ने यात्रियों को हो रही परेशानी के चलते स्कूल की 40 बसों को  लगाया था। जिनके माध्यम से लोगों को मंजिलों तक पहुंचाया जा रहा थी, लेकिन अब ये हड़ताल 72 घंटे के लिए और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इसके बाद सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं। 



PunjabKesari

यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर में भी हड़ताल का अाज चौथा दिन है जिसे अब तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।  प्रशासन ने जनता की परेशानी को देखते हुए ये कई निजी बसों को यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाया था। अब देखना होगा कि सरकार द्वारा हड़ताल के तीन दिन बढ़ने के बाद क्या कदम उठाया जा सकता है। 

 

PunjabKesari

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने बैठक कर फैसले लिया और हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!