Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Nov, 2018 01:33 PM
करनाल नीलोखेड़ी के पास हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। युवकों को घायल अवस्था में कल्पना चावला हॉस्पिटल में....
करनाल(केसी आर्या): करनाल नीलोखेड़ी के पास हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। युवकों को घायल अवस्था में कल्पना चावला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दो युवको को मृत घोषित कर दिया गया।
वही, अज्ञात वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कारवाही शुरू कर दी है। साथ ही मृतक दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।