Gold Jewellery खरीदने वालों को राहत, रेट में आई बड़ी गिरावट...

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2025 01:59 PM

relief for those who buy gold jewellery

गुरुवार (29 मई) को सोना खरीदना का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोने का भाव 0.67 फीसदी

डेस्क:  गुरुवार (29 मई) को सोना खरीदना का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोने का भाव 0.67 फीसदी टूट कर 94,642 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में तेजी दर्ज की जा रही है। MCX पर चांदी कगा भाव 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 97,703 रुपए प्रति किग्रा पर है।

 
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपए बढ़कर 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपए बढ़कर 98,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इसके अलावा, चांदी की कीमत भी बुधवार को 1,000 रुपए बढ़कर 1,00,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!