मालिश करने से किया मना तो सहेली ने महिला को धुना, टूट गई 8 साल की दोस्ती

Edited By Shivam, Updated: 25 Jan, 2021 04:28 PM

refused to massage friend beaten woman 8 years friendship broke

पानीपत की मुखिजा कॉलोनी में महिलाओं के दो ग्रुपों में जमकर लाठी-डंडे और ईंटें चल गई। जिसमें एक महिला का सिर फूट गया। जबकि, दूसरी महिला को चोट आई है। इलाज के लिए दोनों महिला और उनके साथी सिविल अस्पताल पहुंची। यहां भी कई बार दोनों में हंगामा हुआ।

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत की मुखिजा कॉलोनी में महिलाओं के दो ग्रुपों में जमकर लाठी-डंडे और ईंटें चल गई। जिसमें एक महिला का सिर फूट गया। जबकि, दूसरी महिला को चोट आई है। इलाज के लिए दोनों महिला और उनके साथी सिविल अस्पताल पहुंची। यहां भी कई बार दोनों में हंगामा हुआ।

मुखिजा कॉलोनी की एक महिला ने बताया कि उसकी कपड़ों की दुकान है। उसकी पड़ोसी महिला से आठ साल से दोस्ती है। करीब 6 महीने पहले पड़ोसी महिला अपनी मालिश करने को कहने लगी। उसने मना कर दिया। उसी दिन से दोस्त महिला उससे रंजिश रखती है। कई बार बदमाशों से फोन करा चुकी है।

आरोप है कि वह शनिवार को अपनी अन्य दोस्तों के साथ स्कूटी से एक परिचित की गमी में जा रही थी। शुगर मिल पहुंचने पर दूसरी महिला ने अपनी अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोका और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। बचाव में उसने ईंट से एक महिला पर वार कर दिया। जिसमें उसका सिर फट गया। उधर, घायल महिला ने पहली महिला पर मारपीट का आरोप लगाया है। अभी तक किसी भी ग्रुप ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!