Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 19 May, 2019 10:22 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 19 may

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

लोकसभा महासंग्राम EXIT POLL: हरियाणा में किसकी जीत, किसकी हार, यहां देखें
हरियाणा के करीब एक करोड़ 15 लाख वोटरों ने 12 मई को अपना मत प्रयोग कर उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम में कैद किया, जिसके आधिकारिक परिणाम 23 मई को घोषित होंगे, लेकिन आज मतदान के अंतिम चरण के बाद अलग-अलग एजेंसियों के  माध्यम से मिले एग्जिट पोल्स के रिजल्ट यहां आप यहां देख सकते हैं।

गिरफ्तारी के बावजूद भी समर्थकों ने मनाई नाथूराम गोडसे की जयंती
पलवल में पुलिस और प्रशासन के विरोध के बावजूद भी नाथू राम गोडसे की जयंती मनाई गई। हालांकि इस मामले में जंयती के मुख्य संयोजक प्रशांत जाखड़ को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल से जयंती मनाने आए लोगों को खदेड़ा गया, बावजूद इसके उन्होंने एक भोजनालय में नाथूराम को याद किया।  

असावटी में 88 नंबर बूथ पर रि-पोलिंग, 65 फीसदी हुआ मतदान
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पृथला विधानसभा में असावटी गांव के बूथ नंबर 88 पर धांधली बाजी का मामला सामने आया था। जिसके चलते चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोबारा मतदान करवाया है। शाम छ: बजे तक 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

स्कूल का गेट गिरा, चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौत
भिवानी जिले के गांव हालुवास में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तीन साल के बच्चे की मौत उस पर गेट गिरने से हो गई। घटना उस वक्त घटी जब गांव के स्कूल में बच्चा खेल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा विकास पुत्र गोपी राम मूलत: मध्य प्रदेश के रहने वाला था।

नशे की बड़ी के खेप के साथ दबोचा गया इंजीनियर व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल का खिलाड़ी
हरियाणा में नशे का कारोबार बढ़ता रहा है जिसकी खबरें रोजना देखने को मिल रही है। लेकिन इस कड़ी में पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है जो खुद को अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल का खिलाड़ी बता रहा है। वहीं उसने पुलिस पुछताछ में उसने बताया है कि वह भारतीय सेना में भी वॉलीबॉल की ट्रेनिंग भी देता है। पुलिस ने खिलाड़ी के पास करीब 2 किलो अफीम के साथ 110 किलो चूरा पोस्त भी बरामद हुआ है।

महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, बेटा नहीं होने पर महिलाओं पर हो रहा है अत्याचार!
हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत सोहना में देखने को मिली है। जहां पर दो सगी विवाहित बहनों ने सोहना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है और पीड़ितों ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप लगाया है कि लड़का ना होने पर उसके ससुर व जेठ ने  उनके साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया।

हौसलेे की उड़ान: कुदरत ने छीने हाथ, फिर भी दसवीं में हासिल किया 77% अंक
कुदरत ने अपंग बनाया तो क्या हुआ पर हौंसला तो लक्ष्य भेदने का ही है। इस बात की मिसाल मेवात जिले के एक छात्र ने पेश की है। छात्र नाहर दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद भी हरियाणा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में 77 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नाहर की इस उपलब्धि की चर्चा अब हर जुबान पर है। नाहर सिर्फ नाम का ही नहीं बल्कि हौंसलों का भी 'नाहर' यानि शेर निकला।

कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर लगाए आरोप (video)
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के पृथला विधानसभा में असावटी गांव के बूथ नंबर 88 पर धांधली बाजी के बाद सुबह से मतदान शुरू है। जिसके चलते असावटी गांव में पहुंच कर अवतार सिंह भड़ाना बूथ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर खुलेआम रेपोलिंग के दौरान गुंडागर्दी हो रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के शासन और प्रशासन द्वारा लोगों के मताधिकार पर डाका डाला है।

गांव गुराकसर में सरेआम बेचा जा रहा था गौमांस, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
मेवात के गावों में धड़ल्ले से गौमांस बेचने का मामला सामने आया है। ताजा मामला हथीन के गुराकसर गांव का है जहां पर कल्ला उर्फ़ मुफीद और उसका परिवार गांव के बीच गौ की हत्या कर उसका मांस बेच रहा था। जिसके चलते गौमांस बेच रहे परिवार और बजरंग दल के लोगों के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ।

विवाहिता की जहर खाने से मौत, सैनिक पति सहित पांच पर केस दर्ज
धारूहेड़ा क्षेत्र के गांव महेश्वरी की एक विवाहित बेटी ने बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार की सुबह उसकी मौत का पता चला तो धारूहेड़ा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। उसका विवाह तीन माह पूर्व ही हुआ था और वह दो दिन पूर्व ही मायके में आई थी। परिजनों का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराली उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!