यमुनानगर के रवि का शव इंद्री पश्चिमी यमुना नहर से बरामद, किन्नरों के साथ हुआ था विवाद

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 27 Aug, 2023 04:15 PM

ravi s body recovered from yamunanagar s indri west yamuna canal

24 अगस्त को यमुनानगर के हमीदा हेड से डूबे हुए एक युवक का शव पश्चमी यमुना नहर में इंद्री के पुल से बरामद किया गया है। मौके पर यमुनानगर की पुलिस व राजीव गोताखोर मौके पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शव को बाहर निकाला...

इंद्री (मैनपाल कश्यप) : 24 अगस्त को यमुनानगर के हमीदा हेड से डूबे हुए एक युवक का शव पश्चमी यमुना नहर में इंद्री के पुल से बरामद किया गया है। मौके पर यमुनानगर की पुलिस व राजीव गोताखोर मौके पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान गांव खंडवा के रहने वाले रवि के रूप में हुई जो कि 24 तारीख को पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया था। इस बारे में यमुनानगर की पुलिस ने कुछ किन्नरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया हुआ है। 

रवि के परिजनों ने बताया कि रवि का किन्नरों के यहां आना-जाना था और किस बात को लेकर के उनके साथ विवाद हुआ, यह उन्हें मालूम नहीं। लेकिन उनको 24 तारीख की शाम को ही खबर मिली कि रवि संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना नहर में डूब गया है। तब से ही  उसकी तलाश कर रहे थे।

नहर में यमुनानगर से लेकर के इंद्री तक सर्च अभियान भी चलाया गया था लेकिन आज सुबह ही उसके परिजनों ने जैसे ही एक शव पश्चिमी यमुना नहर इंद्री पुल के पास तैरता हुआ दिखाई दिया तो तुरंत ही इसकी सूचना यमुनानगर पुलिस को  और गोताखोर को दी। पुलिस की टीम व गोताखोर राजीव की टीम ने शव को बाहर निकाला तो शव की पहचान रवि के रूप में हुई है। गोताखोर राजीव ने बताया कि उन्हें सुबह ही पुलिस के द्वारा सूचना मिली थी कि इंद्री के पास एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। वह मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने  शव को बाहर निकाला है। 

जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को एक युवक की नहर में डूबने की सूचना मिली थी। उसी दिन से इसकी तलाश की जा रही थी। आज सुबह ही इसका शव इंद्री नहर से बरामद किया गया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद ही पता लगेगा की मौत कैसे हुई है। यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!