रणजीत चौटाला ने भी अलापे बगावती सुर, कोठी पर समर्थकों के बीच किया बड़ा ऐलान

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Sep, 2024 01:04 PM

ranjit chautala made a big announcement

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने पर हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल देखने को मिल रही है। बीजेपी ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला की रानियां से टिकट काट दी है। टिकट कटने पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अपने सिरसा कोठी में...

सिरसा (सतनाम) : बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने पर हरियाणा की राजनीति में उथल पुथल देखने को मिल रही है। बीजेपी ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला की रानियां से टिकट काट दी है। टिकट कटने पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अपने सिरसा कोठी में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। कार्यकर्ताओं से बैठक कर मुलाकात करने के बाद कोई फैसला लेंगे। 

इस दौरान मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान सामने आया है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उनसे संपर्क साधा है। बीजेपी ने रानियां विधानसभा से भाजपा जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज को टिकट दी है। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के भविष्य को लेकर सस्पेंस बरकरार है। रणजीत चौटाला ने कहा कि राजनीतिक घराने से हूं, विधानसभा चुनाव जरूर लड़ूंगा।

बता दें कि रणजीत पूर्व उपमुख्यमंत्री देवीलाल के बेटे और पूर्व सीएम ओपी चौटाला के भाई हैं। रणजीत को उम्मीद थी कि उनकी टिकट नहीं कटेगी। वह अकसर बयान देते थे कि वह देवीलाल के बेटे हैं और पूरे हरियाणा में उनके समर्थक हैं। वह कई सीटों पर जीत-हार का दम रखते हैं। रणजीत चौटाला 2019 में रानियां सीट से ही निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे और बाद में भाजपा सरकार को समर्थन देकर मंत्री बन गए थे। उन्होंने 2024 में रानियां विधायक पद से इस्तीफा देकर हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ा था। मगर हार गए थे। इसके बाद वह दोबारा रानियां लौट आए थे। उन्होंने अपनी हार को लेकर पब्लिक डोमेन में पार्टी लाइन से हटकर बातें की। जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!