क्षेत्र के विकास के लिए काम करना मेरी जिम्मेदारी- राकेश राणा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Apr, 2024 06:31 PM

rakesh rana selected as rwa president third time

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करना मेरी जिम्मेदारी है। हर संभव प्रयास किया जाता है कि लोगों को क्षेत्र में समस्या न हो। मूलभूत सुविधाएं दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करना मेरी जिम्मेदारी है। हर संभव प्रयास किया जाता है कि लोगों को क्षेत्र में समस्या न हो। मूलभूत सुविधाएं दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यही कारण है कि आज जनता ने उन्हें बिना किसी विरोध के अपने क्षेत्र का नेत‍ृत्व दिया है। यह बात साईं कुंज आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश राणा ने कही। साईं कुंज आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को ही दो वर्ष के लिए चुनने के साथ ही कार्यकारिणी में कुछ नए सदस्य जोड़े गए हैं। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

प्रधान राकेश राणा ने बताया कि कार्यकारिणी का चुनाव चेयरपर्सन आर के राव व ओ पी यादव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रधान पद की जिम्मेदारी उन्हें तीसरी बार दी गई है। जबकि उप प्रधान पद की जिम्मेदारी धर्मपाल छिल्लर व दीवान यादव को सौंपी गई है। महासचिव पद पर छोटे लाल राजौरा, सहसचिव हरीश शर्मा तथा कोषाध्यक्ष बलवंत यादव व सह कोषाध्यक्ष राज कुमार अजमेरिया को लगाया गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्यों को जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि साईं कुंज में साल 2012 से अब तक कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हो रहा है। यह ऐसी पहली RWA है जिसमें अब तक चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!