Edited By Naveen Dalal, Updated: 15 Jul, 2019 02:35 PM
यमुनानगर में तेज बरसात ने दो सगे भाइयों की जिंदगी को लील कर दिया। दरअसल गांव सारण में कच्ची छत गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में तेज बरसात ने दो सगे भाइयों की जिंदगी को लील कर दिया। दरअसल गांव सारण में कच्ची छत गिरने से दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 9 बजे 8 साल का मासूम उर्फ सौरभ व 9 साल का मनप्रीत उर्फ गौरव अपने मकान में सो रहे थे, तभी बारिश के चलते अचानक एक कमरे की छत उन पर गिरी जिसमें दोनों भाई दब गए।
जिसके बाद वहां आसपास मौजूद लोग उन्हें वहां से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे के समय बच्चों की मां अपने तीसरे बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी हुई थीं।