प्रत्याशियों के प्रचार के लिए हरियाणा में ताबड़-तोड़ रैली करेंगे राहुल-प्रियंका

Edited By Shivam, Updated: 03 May, 2019 02:07 PM

rahul priyanka coming to haryana for campaigning for candidates

हरियाणा लोकसभा चुनावों में अभी दस दिन बाकी हैं, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े स्टार प्रचारकों को हरियाणा की धरती पर उतारने की योजना बनाई है। हरियाणा के लोकसभा सीटों...

नई दिल्ली: हरियाणा लोकसभा चुनावों में अभी दस दिन बाकी हैं, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े स्टार प्रचारकों को हरियाणा की धरती पर उतारने की योजना बनाई है। हरियाणा के लोकसभा सीटों पर पार्टी की ओर से उतारे गए प्रत्याशियों के प्रचार के लिए यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आएंगे।

राहुल गांधी चार मई, छ: मई और नौ मई को हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रैलियां करेंगे। इसी प्रकार हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी दो जगह पर रोड शो करने आएंगी। सूत्रों ने बताया कि रोहतक से मौजूदा सांसद व उम्मीदवार दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोहतक शहर में 7 मई को रोडशो करेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!