Haryana Top 10:हरियाणा के 'गब्बर' और अंबाला के SP के खिलाफ FIR दर्ज कराने में जुटे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, मुख्य सचिव से डिमांड, पढ़े हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Feb, 2024 10:09 PM

punjab congress busy in filing case against anil vij

MSP सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकलने पंजाब के किसानों को हरियाणा में एंट्री नहीं मिली। हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं...

डेस्कः MSP सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर निकलने पंजाब के किसानों को हरियाणा में एंट्री नहीं मिली। हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं। हरियाणा पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स द्वारा किसानों पर आंसू गैस के गोले रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें रोका गया है। प्रशासन सख्ती के खिलाफ किसानों में आक्रोश है।

Farmer protest 2.0: पत्थरबाज प्रदर्शकारियों पर नकेल कसने की तैयारी, पुलिस ने वीडियो जारी कर पहचान की अपील की

 पंजाब के किसान दिल्ली की कूच को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस दौरान सरकार और किसानों के बीच बातचीत का दौर जारी है। इधर हरियाणा पुलिस प्रदर्शनकारी किसानों पर नकेल कसने की तैयारी में है। 

हरियाणा में इंटरनेट को लेकर नए आदेश जारी, अब 17 फरवरी तक रहेगा बंद

 हरियाणा में किसान आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा 7 जिलों में बंद है। अब गृह विभाग ने सभी 7 जिलों में इंटरनेट बंद रहने की समयावधि बढ़ा दी है। नए आदेश के अनुसार 17 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। 

किसान आंदोलन 2.0: हरियाणा-पंजाब व UP में चढ़ूनी ने दी टोल फ्री की कॉल, चुनावों में EVM बैन की भी रखी डिमांड

 किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद आज भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप ने एक बैठक की। इस बैठक में चढ़ूनी ग्रुप किसान संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।  

 Farmer protest 2.0: किसानों से शांति की अपील सरकार से उम्मीद, दिल्ली कूच पर भूपेंद्र हुड्डा ने दी प्रतिक्रिया

 टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के नव निर्मित भवन का उद्घाटन करने पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि सरकार को किसानों की समस्या का समाधान निकलते हुए तुरंत किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए।

Farmer protest 2.0: सीना तान RAF जवान के पास पहुंचा बुजुर्ग किसान, बोला- "कर लो अपनी तैयारी उखाड़...

 किसानों ने पूरे दिन आंसू गैस के गोलों का सामना कर शंभू बॉर्डर पर डटे रहे। पुलिस ने भी किसानों को बेरिकेड्स पार नही करने दिया। आज किसानों ने फिर से बेरिकेड्स तोड़ने की बात कही है।

हरियाणा के 7 जिलों में 15 फरवरी तक ठप रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, गृह विभाग से आदेश जारी

 हरियाणा गृह विभाग ने किसान आंदोलन के चलते बड़ा फैसला लिया है। किसान दिल्ली कूच के चलते हरियाणा के 7 जिलों में इटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद रहेंगी। चलते सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद कर दी गई है

HSSC ने जारी किया हरियाणा पुलिस भर्ती का नॉटिफिकेशन, 6 हजार पदों के लिए इस दिन से शुरु होगा आवेदन

हरियाणा में काफी दिनों से लंबित चल रही पुलिस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा में पुलिस भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी हो गया है। HSSC द्वारा जारी किए गए नॉटिफिकेशन में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 20 फरवरी बताई गई है। 

Farmers Protest 2.0: किसानों को बहरा करने वाले हथियार से लेकर ड्रोन तक, पुलिस इन वेपन्स को कर रही यूज... पढ़िए पूरी जानकारी

 एक बार फिर किसान अपनी मांगों को रोकने को लेकर दिल्ली की ओर से कूच कर रहे हैं। ऐसे में तीन साल पहले जो चूक हुई थी, उसे दिल्ली पुलिस दोहराना नहीं चाहती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस 2021 से सबक लेते हुए इस बार पूरी तैयारी के साथ दिल्ली को जोड़ने वाली सभी बॉर्डर पर तैनात हो गई है। 

चढ़ूनी की तारीफ...किसानों के दिल्ली कूच पर आपत्ति, CM मनोहर ने कहा- ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं

 हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आज चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सीएम ने कहा कि किसानों के इस तरीके से आपत्ति है। उन्होंने कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। 

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: कैथल के 38 स्कूलों की मान्यता फर्जी; कुंभकरणी नींद में शिक्षा विभाग

जिला इन दिनों फर्जी दस्तावेजों पर मान्यता लेने वाले प्राइवेट स्कूलों का गढ़ बनता जा रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी कुंभकरणी नींद से जागने को तैयार नहीं हैं। शायद इसलिए जिले में दस्तावेजों में गड़बड़ी कर फर्जी मान्यता लेने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!