हरियाणा में 75 हजार रुपये रिश्वत लेते निजी व्यक्ति गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर रंगे हाथ धराया; जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 25 Aug, 2026 06:01 PM

private individual arrested in haryana while accepting a bribe of 75 000

हरियाणा राज्य चौकसी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कारर्वाई करते हुए करनाल जिले में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की बकाया राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले एक निजी व्यक्ति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा राज्य चौकसी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कारर्वाई करते हुए करनाल जिले में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की बकाया राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले एक निजी व्यक्ति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गांव रिसालवा निवासी राजीव के रूप में हुई है। मामले में ग्राम पंचायत रिसालवा के पंचायत सचिव सुखबीर की संलिप्तता भी सामने आई है, जो फिलहाल फरार है। 

शिकायतकर्ता की फर्म ने गांव रिसालवा में सामान्य चौपाल की चारदीवारी का निर्माण कराया था। कार्य की कुल भुगतान राशि 5,16,800 रुपये थी। आरोप है कि भुगतान के चेक जारी करने के एवज में राजीव ने शिकायतकर्ता से 17 प्रतिशत कमीशन के रूप में 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। यह राशि सरपंच और पंचायत सचिव सुखबीर के नाम पर मांगे जाने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की करनाल की टीम ने जाल बिछाया। कारर्वाई के दौरान राजीव को रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ट्रैप कारर्वाई राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में की गयी। 

आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गयी। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत करनाल में मामला दर्ज किया गया है। फरार पंचायत सचिव सुखबीर की गिरफ्तारी के लिए कारर्वाई जारी है। ब्यूरो ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!