Edited By Isha, Updated: 03 Nov, 2019 05:41 PM
जिला कारागार भोजनालय के लंगर में रविवार दोपहर को खाना बनाते समय गैस के भभकने से सजायाफ्ता कैदी तथा बंदी झुलस गए।
घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल
जींद: जिला कारागार भोजनालय के लंगर में रविवार दोपहर को खाना बनाते समय गैस के भभकने से सजायाफ्ता कैदी झुलस गए। घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला कारागार भोजनालय में सजायाफ्ता कैदी सोमा (32) खाना बनाने का कार्य करता है।
रविवार दोपहर को वह भोजनालय में लंगर तैयार करने के लिए गैस चूल्हा की साफ सफाई कर रहा था। उस दौरान रेगूलेटर ऑन था, सफाई के बाद जैसे ही सोमा ने तिल्ली जलाई तो आग भभक उठी और सोमा तथा उसके बगल में खड़े बंदी मिथुन आग की चपेट में आ गए। जिसमें सोमा बुरी तरह झुलस गया, जबकि मिथुन आंशिक रूप से झुलसा गया।