500 से अधिक कैडर पदों वाले विभागों में तैयार होगी स्थानांतरण नीति

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Jun, 2018 12:11 PM

posts will be ready in the departments of transfer policy

हरियाणा सरकार ने राज्य कैडर के 500 से अधिक कैडर पदों वाले सभी विभागों के लिए एक पारदर्शी स्थानांतरण नीति तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने सभी विभागों को एच.आर.एम.एस. में सेवा रिकॉर्डों का....

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने राज्य कैडर के 500 से अधिक कैडर पदों वाले सभी विभागों के लिए एक पारदर्शी स्थानांतरण नीति तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने सभी विभागों को एच.आर.एम.एस. में सेवा रिकॉर्डों का अद्यतन करने के निर्देश भी दिए हैं। 

सरकार के नोटिस में आया है कि कई मामलों में, घटनाओं के अनुसार एच.आर.एम.एस. में सेवा रिकॉर्ड अपडेट नहीं किए जा रहे हैं और प्रविष्टियों को एक साथ विलय किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर एक कर्मचारी सेवा के 10 साल में 6 स्टेशनों पर तैनात रहा लेकिन सम्बंधित डी.डी.ओ. एच.आर. एम.एस. में उसके पोस्टिंग रिकॉर्ड दर्ज करते समय सभी 6 स्टेशनों की प्रविष्टियां करने की बजाय कर्मचारी का केवल एक स्टेशन अर्थात अंतिम स्टेशन भी दर्शाता है। 

इसके कारण कर्मचारियों की सेवा को सही तरीके से सत्यापित करना संभव नहीं है। अत: उनसे अनुरोध किया गया है कि वह अपने विभाग के प्रत्येक कर्मचारी के सेवा रिकॉर्ड डाटा को अपडेट करें। 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!