सरकार में फैसले निश्चित स्तर पर होते है, जो पॉलिसी मैटर है वह उच्च स्तर पर निर्धारित है: पी.के.दास

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Oct, 2020 09:06 AM

policy matter is determined at a higher level pk das

हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पी के दास ने कहा है कि सरकार में सभी फैंसले एक निश्चित स्तर पर होतें हैं, जो पॉलिसी मैटर हैं वह उच्च स्तर पर निर्धारित ...

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पी के दास ने कहा है कि सरकार में सभी फैंसले एक निश्चित स्तर पर होतें हैं, जो पॉलिसी मैटर हैं वह उच्च स्तर पर निर्धारित होतें हैं, उसे कार्यंनिवांत करने के लिए डे टू डे निर्णय होते हैं | मैं राजनैतिक किसी कार्य कलाप पर कोई टिपण्णी नही कर सकता, ये उनकी सोच है। मैं एक अधिकारी होने के नाते कंडेक्टर रूल्स के दायरे में बंधा हुआ हूं। प्रस्तुत है पी के दास से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के प्रमुख अंश --

प्रश्न : अम्बाला के विधायक असीम गोयल के निशाने पर आप क्यों?
उत्तर :
उनका अधिकार है। वह स्वतंत्र हैं। जो चाहें कह सकते हैं।

प्रश्न : पी.के. दास होश में आओ के स्लोगन बैनर पर है, क्या कहेंगे?
उत्तर :
मैं राजनीतिक किसी कार्य कलाप पर कोई टिपण्णी नहीं कर सकता, यह उनकी सोच है। मैं एक अधिकारी होने के नाते कंडेक्टर रूल्स के दायरे में बंधा हुआ हूं। कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

प्रश्न : विधायक का आरोप है कि आढ़तियों की खरीद नहीं हो रही?
उत्तर :
बहुत सारी बाधाओं के बावजूद इस साल धान,बाजरा,मूंग,मक्की की खरीद ठीक  है। कई जगह ज्यादा नमी की धान आने से परेशानी हो सकती है। कुछ जगह बिना रजिस्ट्रेशन के किसान बुलावे से पहले आ गए।

प्रश्न : ई-पर्चेसिंग न होने पर विधायक ने सवाल उठाए हैं?
उत्तर :
ई-पर्चेसिंग बिल्कुल ठीक हो रही है।

प्रश्न : मंडियों में दिक्कत की बात सामने आई है ?
उत्तर :
आज 7 दिन की खरीद हो गई है। सरकार ने वायदा किया था कि जैसे ही आई फार्म अपलोड होंगे तीन दिनों में पेमैंट होगी। अगले 2 दिनों में पेमैंट रिलीज हो जाएगी।

प्रश्न : जो सरकार के निर्णय होते हैं वह आपके होते हैं या खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, डिप्टी सी.एम.,सी.एम. स्तर पर होते हैं?
उत्तर :
सरकार में सभी फैसले एक निश्चित स्तर पर होते हैं। जो पॉलिसी मैटर हैं वह उच्च स्तर पर निर्धारित होते हैं। उसे कार्यान्वित करने के लिए डे टू डे निर्णय होते हैं।

प्रश्न : इस बार नया क्या किया है?
उत्तर :
अब किसान मंडी में बुलाने पर निर्धारित समय पर आता है। हर मंडी व ट्रांस्पोटेशन की उसी हिसाब से व्यवस्था रहती है। पहले ऐसा नहीं था। किसान की यह मर्जी है कि वह पेमैंट आढ़ती के माध्यम से ले या सीधा। सरकार किसान को उसकी कीमत मिले इसके लिए प्रयासरत है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!