Edited By Naveen Dalal, Updated: 20 Jun, 2019 02:49 PM
कुटानी रोड पर स्थित दलबीर नगर में दो पुलिसकर्मियों को महिला के बेडरूम में AC चलाकर आराम फरमाना महंगा पड़ गया। दरअसल एएसआई...
पानीपत (अनिल कुमार): कुटानी रोड पर स्थित दलबीर नगर में दो पुलिसकर्मियों को महिला के बेडरूम में AC चलाकर आराम फरमाना महंगा पड़ गया। दरअसल एएसआई जगदीश सिंह व सिपाही विनोद कुमार दलबीर नगर में कोर्ट नोटिस देने एक घर में पहुंचे थे जहां घर पर कोई मौजूद नहीं होने के चलते वह दोंनो उस घर के कमरे में एसी चलाकर आराम फरमाने लगे। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही महिला घर पहुंची तो वह वहां सो रहे थे जिसको लेकर महिला ने वीडियो बनाई और जमकर बवाल काटा।
वहीं महिला ने वीडियो बनाकर सीएम विंडो पर शिकायत की थी। उसके बाद एसपी सुमित कुमार ने यह कार्रवाई की। जिसमें दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। दलबीर नगर निवासी महिला ने करीब 5 दिन पहले पति के खिलाफ शिकायत दी थी। बुधवार को वह मायिके गई हुई थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके बेटे ने बताया कि बेडरूम में एसी चलाकर दो पुलिसकर्मी सो रहे हैं। इस पर महिला भाइयों को लेकर घर पहुंची और दोनों पुलिसकर्मियों की वीडियो बना ली थी।