Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Feb, 2024 07:38 PM
जिले में पंजाब और हरियाणा के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर दिल्ली कूच पर अड़े किसानों और पुलिस में टकराव हो गया। बैरिकेड्स हटा रहे और कीलें उखाड़ रहे किसानों पुलिस ने आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन का प्रयोग कर...
जींदः जिले में पंजाब और हरियाणा के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर दिल्ली कूच पर अड़े किसानों और पुलिस में टकराव हो गया। बैरिकेड्स हटा रहे और कीलें उखाड़ रहे किसानों पुलिस ने आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन का प्रयोग कर किसानों को तितर बितर कर दिया। इतने पर भी किसान नहीं माने तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। वहीं पुलिस की लाठी चार्ज के जवाब में पंजाब की तरफ से लाठियों के साथ आए किसानों अर्धसैनिक बलों पर लाठियों से हमला कर दिया।
किसानों की इस जवाबी कार्रवाई अर्ध सैनिक बल के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस कड़ा रवैया अपनाते हुए आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन और लाठी चार्ज एक साथ कर दिया। इसके बाद किसान भागने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। वहीं इसके बाद किसानों द्वारा पत्थरबाजी की गई।
हरियाणा के किसान बार्डर पर जींद की तरफ बैठ गए हैं तो वहीं पंजाब की तरफ किसान बार्डर से कुछ दूर पर रुके हुए हैं। हालांकि एक बार उन्हें खदेड़ दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से फिर किसान बैठ गए हैं। दोपहर से ही माहौल तनावपूर्ण है। दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई कीलें उखाड़ दी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)