किसान आंदोलन को लेकर पुलिस ने रूटों में किया बदलाव, घर निकलने से पहले जरूर पढ़े ट्रैफ़िक एडवाइजरी

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Feb, 2024 10:02 PM

police changed routes due to farmer movement

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं किसानों के इस आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश आने-जाने वाले रूट में बदलाव किया...

चंडीगढ़: किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 7 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं किसानों के इस आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश आने-जाने वाले रूट में बदलाव किया किया हैं। बता दें कि दिल्ली से चंडीगढ़ और हिमाचल जाने के लिए शाहाबाद से साहा-पंचकूला रूट तय किया गया है। इसके अलावा पंचकूला से यमुनानगर, लाडवा, इंद्री ,करनाल रूट भी बनाया गया है। ऐसे में अगर कोई भी घर से निकलने की सोच रहे हैं तो इजवाईजरी को जरूर पढ़ लें।

PunjabKesari

हरियाणा में किसानों के दिल्ली कूच को लेकर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। संयुक्त किसान मोर्चे और 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा समेत 26 किसान संगठन दिल्ली कूच करेंगे। जिसे लेकर हरियाणा सरकार ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। बता दें कि सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात 11:59 बजे तक इन जिलों में इंटरनेट बंद रहेगा। इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का इंटरनेट चलता रहेगा।

हरियाणा सरकार ने तर्क दिया कि CID के ADGP ने किसानों की तरफ से मार्च और प्रदर्शन की कॉल दी गई है। इससे तनाव, पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। इस दौरान इंटरनेट के जरिए भ्रामक जानकारी सर्कुलेट की जा सकती है। सोशल मीडिया फेसबुक, वॉट्सऐप, ट्विटर, SMS आदि के जरिए ऐसा न हो, इसलिए इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!