प्रधानमंत्री का कुरुक्षेत्र आगमन कल: सुरक्षा एजेंसियों ने संभाली कमान

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 11:27 AM

pm s kurukshetra arrival tomorrow security agencies handled by command

स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर ब्रह्मसरोवर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक के मार्ग को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। देशभर से आने वाली महिला प्रतिनिधियों के लिए महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर ब्रह्मसरोवर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक के मार्ग को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। देशभर से आने वाली महिला प्रतिनिधियों के लिए महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी है। रविवार को विभिन्न प्रदेशों से आई महिलाओं ने शहर में डेरा डाल लिया है। उनके रहने की व्यवस्था विभिन्न धर्मशालाओं की है जहां सुरक्षा कड़ी की गई है। गुलजारी लाल नंदा स्मारक स्थल के पास पुलिस के आलाधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात महिला व पुरुष कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। 

बम निरोधक दस्तों ने कार्यक्रम स्थल से हैलीपैड तक मार्गों को छाना। प्रधानमंत्री 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में देशभर की 20,000 से अधिक महिलाओं को सम्बोधित करने आ रहे हैं। देश-प्रदेश की राजधानियों के अलावा कई जगह से महिला प्रतिनिधियों को कुरुक्षेत्र लाने के लिए रोडवेज की बसों का इंतजाम किया गया है। करीब 50 बसें 3 दिन तक उन्हें लाने व ले जाने व कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए तैयार की हैं।

इन बसों को दिल्ली, चंडीगढ़ व आसपास के मुख्य शहरों में प्रतिनिधियों को लाने के लिए भेजा है। महिला प्रतिनिधियों की आवाभगत के लिए महिला शिक्षकों व अन्य विभागों की महिलाओं की तैनाती की है। प्रत्येक महिला प्रतिनिधि के हाथों पर मेहंदी लगाने का भी प्रबंध किया है। विभिन्न धर्मशालाओं में मेहंदी लगाने वाले व्यक्तियों की तैनाती की है। महिलाओं के एक हाथ में जहां मेहंदी का बेहतरीन डिजाइन बनाया जाएगा, वहीं दूसरे हाथ में स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल से हैलीपैड तक के मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
गुलजारी लाल नंदा स्मारक स्थल से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राऊंड में बनाए हैलीपैड तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इस मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। कु.वि. के अंतर्राष्ट्रीय गैस्ट हाऊस में भी पुलिस के आलाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए रिहर्सल भी की। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के डी.जी.पी. ने कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कड़े इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं।

11 एस.पी. सम्भालेंगे सुरक्षा की कमान
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो, इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजैंसियों ने कमान सम्भाली है। प्रदेश के 11 एस.पी., 23 डी.एस.पी., 80 इंस्पैक्टर, 200 एस.आई., 300 ए.एस.आई., 100 एच.सी., 600 सिपाही, 200 महिला पुलिस कर्मचारी, 250 टै्रफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई हैं। डी.जी.पी. ने सभी एस.पी. को आवश्यक निर्देश दिए हैं। धर्मशालाओं व होटलों की आज चैकिंग की। वी.वी.आई.पीज के लिए लंच की व्यवस्था कु.वि. गैस्ट हाऊस में रखी गई है जहां हर सुरक्षा पर निगाह रखी जा रही है। सुरक्षा एजैंसियों ने कु.वि. गैस्ट हाऊस को घेरे में ले लिया है।


मोदी कल देशभर की महिला स्वच्छ गृही व महिला प्रतिनिधियों को करेंंगे संबोधित : जैन
चंडीगढ़ (ब्यूरो): महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर की महिला स्वच्छ गृही व महिला प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे, जो कि प्रत्येक महिला के लिए गर्व की बात है। देश के आजाद होने के बाद महिला सशक्तिकरण पर पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने इतने बड़े स्तर पर इतनी सारी योजनाएं केवल महिलाओं को समॢपत की है। 

मोदी कल नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ आयुर्वेद की आधारशिला रखेंगे 
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में श्री माता मनसा देवी कॉम्प्लैक्स पंचकूला में बनने वाले प्रदेश के एकमात्र नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ आयुर्वेद की डिजीटल ङ्क्षलक के माध्यम से आधारशिला रखेंगे। पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 270.50 करोड़ रुपए है। यह संस्थान 250 बैड के आई.पी.डी. अस्पताल के साथ आयुर्वेद उपचार, शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का संस्थान होगा। 

आरोग्य धाम बाढ़सा में नवनिर्मित कैंसर संस्थान का भी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान आरोग्य धाम बाढ़सा में नवनिर्मित कैंसर संस्थान का भी कुरुक्षेत्र से वीडियो कांफैं्रसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने आज झज्जर में जिला प्रशासन व एम्स प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक कर उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के शुभारंभ समारोह में देश के स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। '

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!