PM Modi Rewari Visit: मोदी की गारंटी से गदगद हरियाणा, जनसैलाब देखकर खुश हुए भाजपा नेता

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2024 08:22 AM

pm modi rewari visit

रेवाड़ी की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी गई गारंटियों से हरियाणा गदगद है। मोदी को देखने और सुनने का उत्साह हरियाणावासियों में चरम पर रहा। जगह-जगह बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मोदी को देखा और सुना गया। प्रदेश की 76 विधानसभाओं में भाजपा ने...

चंडीगढ़/रेवाड़ी (धरणी) : रेवाड़ी की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी गई गारंटियों से हरियाणा गदगद है। मोदी को देखने और सुनने का उत्साह हरियाणावासियों में चरम पर रहा। जगह-जगह बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर मोदी को देखा और सुना गया। प्रदेश की 76 विधानसभाओं में भाजपा ने प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का प्रबंध किया हुआ था। हर विधानसभा में विधायक, सांसद, मंत्री तथा पार्टी के बड़े पदाधिकारियां के साथ बैठकर लोगों ने मोदी का भाषण लाइव सुना। हर विधानसभा में करीब पांच हजार लोगों ने मोदी को लाइव सुना है। दक्षिण हरियाणा की 14 विधानसभाओं के लाखों लोगों और कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी के माजरा में रैली स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को सुना तो 76 विधानसभाओं में एलईडी स्क्रीन पर भी मोदी को सुनने वालों की संख्या लाखों में रही।

रेवाड़ी के माजरा गांव में एम्स की आधारशिला रखने आए प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन  सुनने के लिए उमड़े जनसैलाब ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोश से लबरेज कर दिया है। रेवाड़ी में खचाखच भरे विशाल पांडाल को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच पर बैठे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत जीत सिंह आदि सभी भाजपा नेताओं के चेहरे खिल उठे। इन नेताओं को अपनी मेहनत सफल होते दिखाई दी। मोदी जैसे ही राम-राम कहकर जनता से कनेक्ट हुए, जनता ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

करोड़ों परियोजनाओं की सौगात देकर मोदी ने जीता हर हरियाणवीं का दिल

10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर मोदी ने हरेक हरियाणवीं का दिल जीत लिया। वीर भूमि रेवाड़ी से विकसित हरियाणा का नारा देकर प्रधानमंत्री मोदी जनता के दिलों में छा गए। जब जब रैली स्थल पर मोदी मोदी के नारे लगे तब तब जगह -जगह स्क्रीन पर मोदी को सुन रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। रेवाड़ी में रैली स्थल पर उमड़े जनसैलाब और हरेक विधानसभाओं में एलईडी स्क्रीन के सामने बैठे हजारों लोगों को  देख भाजपा का हर नेता खासे उत्साहित दिखा। मोदी एक-एक विषय उठाते गए और जनता उनके नारे लगाती गई।

किसान आंदोलन के बीच आज की सफल रैली ने जता दिया है कि हरियाणा की जनता अगर किसी को चाहती है तो वह सिर्फ मोदी की गारंटी है। लोगों का जोश यह भी बताने के लिए काफी था कि मोदी -मनोहर सरकार में उनका विश्वास लगातार बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन हरियाणा को पसंद है। देश की रक्षा और सुरक्षा को खतरे में डालने वाली कांग्रेस के पास मोदी की गारंटी का कोई तोड़ नहीं है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्षरत कांग्रेस मोदी की इस रैली के बाद और बिखरेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित पार्टी के तमाम नेताओं की मेहनत से सफल हुई इस रैली ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भी जोश भर दिया है।

रेवाड़ी रैली में उमड़े जनसैलाब और हर विधानसभाओं में स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी को सुनने पहुंची भीड़ ने बता दिया है कि जनता भाजपा को 370 का टीका लगाने के साथ एनडीए का आंकड़ा 400 पार कराने का मन बना चुकी है। जनता जनार्दन हरियाणा की 10 की 10 सीटें मोदी की झोली में डालेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। हरियाणा में इस सफल रैली ने स्थानीय नेताओं को तो उत्साह से भरा ही है, साथ ही प्रदेश का चुनाव प्रभार संभाल रहे बिप्लब कुमार देब के लिए भी यह रैली इस मायने में काफी उत्साहवर्धक रही है कि केंद्र की तरफ से लोकसभा की दस सीटें जीताने का जिम्मा बिप्लब देब को दिया गया है।

विकसित भारत, विकसित हरियाणा अब मात्र नारा नहीं बल्कि मोदी का विजन है। जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास करती है। हरियाणा के लोगों का विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार में ही प्रदेश का विकास समाहित है। बच्चों का भविष्य और युवाओं के रोजगार की चिंता करने वाली कोई पार्टी है तो वह सिर्फ भाजपा है। इस रैली ने बता दिया है कि हरियाणा की जनता मोदी-मनोहर पर पूरा विश्वास करती है और तीसरी बार भी डबल इंजन सरकार बनेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!