Edited By Isha, Updated: 11 Dec, 2019 02:04 PM
फरीदाबाद में नगर निगम के अधिकारी जनता की सुविधाओं को लेकर कितने लापरवाह हैं कि इस बात का उदाहरण एसी नगर में देखा जा सकता है। जहां करीब डेढ़ साल पहले निगम ने एसी नगर......
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में नगर निगम के अधिकारी जनता की सुविधाओं को लेकर कितने लापरवाह हैं कि इस बात का उदाहरण एसी नगर में देखा जा सकता है। जहां करीब डेढ़ साल पहले निगम ने एसी नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए ट्यूबवेल तो लगवा दिया लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उसका बिजली से कनेक्शन नहीं जोड़ा है। जिसकी वजह से लोगों को पानी मुहैया नहीं हो रहा है।
वहीं इस समस्या को लेकर एसी नगर के लोगों ने कई बार अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। अब एक बार फिर अधिकारियों से ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए कांग्रेस नेता लखन सिंगला के नेतृत्व में लोग निगम कमिश्नर सोनल गोयल से मिले हैं ताकि उन्हें पानी मिल सके। एसी नगर के लोगों का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पानी की काफी समस्या है और इसी के चलते निगम ने यहां ट्यूबवेल भी लगाया था। लेकिन डेढ़ साल हो चुके हैं निगम उसका बिजली से कनेक्शन नहीं जोड़ रहा है। जिसकी वजह से वह आज भी पानी के लिए परेशान हैं।
वही फरीदाबाद विधानसभा से चुनाव लड़े कांग्रेस नेता लखन सिंगला ने निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।