Edited By Gourav Chouhan, Updated: 26 Sep, 2022 08:26 PM
जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पार्टी की गतिविधियों व प्रदेश की जनता दुष्यंत चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।
चरखी दादरी(पुनीत): जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पार्टी की गतिविधियों व प्रदेश की जनता दुष्यंत चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। पार्टी का भी प्रयास है कि दुष्यंत चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री बनकर स्व. देवीलाल के सपनों को साकार करें।
दिग्विजय चौटाला चरखी दादरी में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इनेलो नेताओं के भाषणों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि स्व. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करने वाली केवल जजपा ही है। चौधरी देवीलाल की विरासत कोई व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि देश की जनता मालिक है।
तीसरे मोर्चे को लेकर इनेलो की रैली बारे कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो की रैली में शामिल होने वाले कई वर्षों से वहीं नेता हैं, अब तक तीसरा मोर्चा का गठन नहीं हुआ। क्योंकि देश की जनता बदलाव नहीं बल्कि पीएम मोदी को ही चाहती है। दिग्विजय ने पार्टी की राजस्थान में बढ़ रही गतिविधियों बारे कहा कि राजस्थान में जजपा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और अन्य पार्टियों पर भारी रहेंगे। क्योंकि राजे-रजवाड़ों से राजस्थान की जनता उब चुकी है, अब किसान बेटे को ही सीएम के रूप में देखना चाहती है। कहा कि हरियाणा की जनता दुष्यंत को सीएम देखना चाहती है, निश्चित तौर पर जनता दुष्यंत को सीएम बनाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)