पलवल पुलिस ने छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Mar, 2018 08:22 AM

palwal police arrested youth for kidnapping and raping a student

पलवल कैंप थाना पुलिस ने नाबालिग लडकी को अगवा करके दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक और एक लडकी को वृन्दावन से गिरफ्तार किया है। आरोपी लडकी को अपने साथ अगवा कर वृन्दावन ले गई थी। लडकी जब दसवीं कक्षा का पेपर देने के बाद घर नही पहुंची तो उसकी खोजबीन...

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग):  पलवल कैंप थाना पुलिस ने नाबालिग लडकी को अगवा करके दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक और एक लडकी को वृन्दावन से गिरफ्तार किया है। आरोपी लडकी को अपने साथ अगवा कर वृन्दावन ले गई थी। लडकी जब दसवीं कक्षा का पेपर देने के बाद घर नही पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। पुलिस को दी गई शिकायत के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेसिंग करके इन्हें खोज निकाला गया।

जानकारी के अनुसार पलवल पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली लडकी घर से दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने आई थी। पेपर देकर प्रिस्खा भवन से निकलते ही प्रिंस नाम का युवक उसके पास आया और उसे बहला -फुसलाकर अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गया। जिसके बाद से लडकी ने अपने आप को वृन्दावन में एक धर्मशाला की कोठरी में पाया।लडकी अपने आपको अज्ञात स्थान पर पाकर घबरा गई थी।
 

लडकी ने अपने परिजनों को बताया कि उसने वहां से निकलने के प्रयास किये थे लेकिन निकल नही पाई। उसके बाद उसने वहां मौजूद एक व्यक्ति को अपने परिवार वालों का मोबाइल नम्बर दे दिया। जिसने लडकी की सूचना दी। लडकी के बारे में जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस को लेकर बताए गये स्थान पर पहुंच गए और लडकी के साथ बहलाकर फुसलाकर ले जाने वाले जोधपुर गांव निवासी आरोपी युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने लडकी के अदालत में ब्यान कराने के बाद परिजनों को सोंप दिया और आरोपी युवक को जले भेज दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!