हमारी अगली पीढिय़ां भी कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगी : दिग्विजय

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Jun, 2018 01:40 PM

our next generation will not go with congress

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अकेला सिरसा ही नहीं सिरसा के साथ लगते इलाके रानिया, डबवाली, रतिया, टोहाना, अम्बाला तक पंजाब बॉर्डर की सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में जो नशा किसी भी रूप....

चंडीगढ़(धरणी): इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अकेला सिरसा ही नहीं सिरसा के साथ लगते इलाके रानिया, डबवाली, रतिया, टोहाना, अम्बाला तक पंजाब बॉर्डर की सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में जो नशा किसी भी रूप में बिक रहा है। हमारी सरकार आते ही नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश से नशे का नामोनिशान मिटा देंगे।
 
बसपा कहीं न कहीं देश मे कांग्रेस के साथ हाथ मिलाती नजर आ रही पर दिग्विजिय चौटाला ने कहा कि आज की जो युवा पीढ़ी भावनाओं से ज्यादा प्रैक्टिकल में ज्यादा विश्वास रखती है। हमारा गठबंधन बसपा से है और जननायक की यह चौथी पीढ़ी है और हमारी अगली पीढ़ियां भी कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाएंगी। 

हम थर्ड फ्रंट के लोग है जिसके लिए ओमप्रकाश चौटाला ने निरन्तर प्रयास किया और अब पूरी उम्मीद है कि वह सच साबित होगा। जेल भरो आंदोलन पर दिग्विजय ने कहा कि अगर सरकार इस मसले का हल नहीं निकालती तो एक समय ऐसा आएगा कि सब कार्यकर्ता एक साथ गिरफ्तारी देंगे तब जेलें कम पड़ जाएंगी।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। भाजपा स्थायी नौकरी की जगह कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरियां दे रही है यही काम कांग्रेस की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा स्थायी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आज यही सही समय है जब हम अपने पंखों को खोलकर बड़ी उड़ान भरें। इनसो में जो प्रमुख लोग हैं उन्हें विभिन्न राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम पंजाब में एक बड़ा प्रोग्राम करेंगे।

इनैलो की इकाई भंग पर उन्होंने कहा कि पार्टी का एक प्रावधान होता है कि आप एक सीमित समय तक ही कार्यकारिणी को चला सकते हैं। जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। संगठन में सांसद दुष्यंत चौटाला को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। युवा इनैलो की जिम्मेदारी सम्भालने के मुद्दे पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उनके पास स्टूडैंंट्स इकाई की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भले ही कह दिया हो कि हम चुनाव करवाएंगे लेकिन जब तक छात्र संघ चुनाव नहीं हो जाते तब तक मैं इनसो में ही रहना पसंद करूंगा और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि इनसो ने फैसला किया है कि हम 25 जुलाई नए सैशन तक सरकार का इंतजार करते है। वर्ना आगे फिर इनसो छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी अब जो यह आंदोलन होगा वह ताबूत के अंदर कील का काम करेगा। 
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहहर लाल के बीच में पत्र युद्ध को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पत्राचार तो दोस्तों में ही चलते है। यह दोनों ही एक जैसे हैं, दोनों की सोच एक जैसी है। केजरीवाल पंजाब में जाकर यह कहते हैं कि पंजाब का पानी पंजाब में ही रहने दिया जाए। हरियाणा का पानी भी पंजाब में ही रहने दिया जाए तो जो अपने आपको हरियाणवी कहता है और हरियाणा के हक की बात को ठोकर मारे तो वह कैसा हरियाणवी है। हम तो केजरीवाल को 
हरियाणवी मानते ही नहीं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!