विपक्षी दलों के पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं , BJP ने खड़े किए कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर सवाल

Edited By Isha, Updated: 07 Apr, 2024 06:52 PM

opposition parties do not have candidates to contest elections

हरियाणा भाजपा ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने कहा है कि चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस के पास कोई नीति और कोई विजन नहीं है। कांग्रेस को स्वयं नहीं पता कि वह देश को किस दिशा

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा भाजपा ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने कहा है कि चुनाव घोषणा पत्र में कांग्रेस के पास कोई नीति और कोई विजन नहीं है। कांग्रेस को स्वयं नहीं पता कि वह देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है। उसका एकमात्र एजेंडा यही है कि किसी भी तरह देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विरोध किया जाए। भाजपा का आम कार्यकर्ता कांग्रेस को अपने इन मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने रविवार को चंडीगढ़ में कहा कि अकेले भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा अपने विजन और उद्देश्य को लेकर स्पष्ट है। कांग्रेस समेत सभी विरोधी राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। वह इंतजार कर रहे हैं कि किसे चुनाव लड़वाया जाए। जिसे तैयार करते हैं, वही बाद में चुनाव लड़ने से मना कर देता है। इसकी वजह यह है कि लोगों के साथ-साथ विपक्षी दल भी स्वीकार कर चुके हैं कि देश में मोदी और हरियाणा में मनोहर लाल की सरकार ने जो काम किए हैं, उनके मुकाबले चुनाव लड़ना आसान नहीं है। 

 

 सुदेश कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी पूरे राज्य में विधानसभा स्तरीय रैलियों का आयोजन कर रही है। अप्रैल माह में पूरे प्रदेश में रैलियों का एक दौर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मनोहर लाल और नायब सैनी भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की रणनीति के मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को समझा रहे हैं। कटारिया ने कहा कि हरियाणा में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व राज्य सरकार के अंत्योदय के फार्मूले का हमें पूरा लाभ मिलेगा तथा इसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में भी होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!