Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2020 01:52 PM
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदभार संभाल लिया। उनकी ताजपोशी सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सीएम, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, कैबिनेट, राज्य मंत्री, विधायक, नेता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद...
रोहतक(दीपक): नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदभार संभाल लिया। उनकी ताजपोशी सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सीएम, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री, कैबिनेट, राज्य मंत्री, विधायक, नेता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।
बता दें 2014 में मनोहर लाल खट्टर सरकार के पहले कार्यकाल में धनखड़ बादली विधानसभा से चुनकर विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें कृषि, मत्स्य, नहरी मंत्री बनाया गया था। 2019 के चुनाव में धनखड़ हरियाणा के उन भाजपाई मंत्रियों में शामिल थे जो चुनाव हार गए थे।
इससे पहले के उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो वे 1978 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे। इसके बाद विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया।