Edited By vinod kumar, Updated: 11 Aug, 2020 05:50 PM
अंबाला में कोरोना का कहर जारी है। यहां आज हीरा नगर के रहने वाले शख्स की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ आज 69 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 430 पर पहुंच गई है।
अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में कोरोना का कहर जारी है। यहां आज हीरा नगर के रहने वाले शख्स की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ आज 69 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 430 पर पहुंच गई है।
नए केसों में आज अंबाला शहर से 23, अंबाला कैंट से 26 ,चौड़ मस्तपुर से 10, नारायणगढ़ से 6 व शहजादपुर से 4 मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि आज 70 मरीज ठीक होकर सकुशल घर भी लौटे।