अब इनेलो का भाजपा के साथ ‘गुप्तबंधन’: जयहिंद

Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Jul, 2018 10:48 AM

now inld s  secretive  with bjp jaihind

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इनेलो नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पर इनैलो के सांसदों ने भाजपा के खिलाफ वोट न डालकर भाजपा का समर्थन किया है, क्या यह दोनों दलों का गुप्तबंधन तो नहीं है। जयङ्क्षहद ने...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इनेलो नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पर इनेलो के सांसदों ने भाजपा के खिलाफ वोट न डालकर भाजपा का समर्थन किया है, क्या यह दोनों दलों का गुप्तबंधन तो नहीं है। जयहिंद ने कहा कि इनेलो यह स्पष्ट करे कि टी.डी.पी. द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा के खिलाफ वोट क्यों नहीं डाला। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि कल संसद में जो हुआ वह नूरा-कुश्ती का नमूना था और भाजपा को सुपोर्ट करके इनेलो ने हरियाणा की जनता के साथ धोखा दिया है। 

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने इनेलो पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जेल जाने से बचने के लिए और महम कांड मामले में फंसने से बचने के लिए ही इनैलो ने भाजपा को सुपोर्ट किया है। जयहिंद ने कहा कि अभय चौटाला को विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देकर भाजपा मंत्रिमंडल में चले जाना चाहिए। इनैलो का बसपा के साथ गठबंधन तो सिर्फ दिखावा है और चुनाव से पहले ही भाजपा इनेलो गठबंधन पर मोहर लग गई है। जयहिंद ने इनेलो पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इनेलो ने बिना शर्त अपना समर्थन पत्र मोदी को दिया था। इनैलो पार्टी के प्रवक्ता व नेता बताएं कि वह समर्थन पत्र क्या अभी भी मोदी के पास ही है? अगर उन्होंने अपना समर्थन पत्र वापस लिया तो कब लिया और समर्थन वापसी पत्र कहां है? 

अवैध रूप से चल रहे गैस्ट हाऊसिस की हो जांच 
जयहिंद ने मोरनी में चल रहे अवैध गैस्ट हाऊस पर कहा कि हमें जानकारी मिली है कि काफी गैस्ट हाऊसों में लड़कियों को बंधक बनाया हुआ है और जबरदस्ती उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मंत्री व विधायकों की गैस्ट हाऊसों में हिस्सेदारी है। यदि इन गैस्ट हाऊस की पिछले 6 महीने की सी.सी.टी.वी. फुटेज की रिकॉॄडग निकलवाई जाए तो कई मामले सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए, ताकि अवैध गैस्ट हाऊसों की सच्चाई सामने आ सके।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!