कर्ज उतारने के लिए पड़ोसी के बच्चे की किडनैपिंग, 4 लाख की मांगी फिरौती; कार के अंदर सूटकेस में मिला शव

Edited By Saurabh Pal, Updated: 05 Apr, 2024 03:49 PM

neighbor s child murdered after kidnapping to pay off debt

कैंट एरिया से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 13 वर्षीय एक मासूम लड़के का शव कार में रखे एक सूटकेस के अंदर मिला है। मृतक लड़के की शिनाख्त 13 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है...

अंबाला(अमन कपूर): कैंट एरिया से एक रूह कपा देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 13 वर्षीय एक मासूम लड़के का शव कार में रखे एक सूटकेस के अंदर मिला है। मृतक लड़के की शिनाख्त 13 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है। वह अंबाला कैंट के हिम्मतपुरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि  गौरव पिछले दिनों से लापता था, उसके बाद आज उसका शव सूटकेस में मिला है। शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस की दी। इसके बाद पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी जांच में जुटी गई।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह किशोर 3 दिन से लापता था। लोगों को सूटकेट एक होंडा सिटी गाड़ी (HR85F-1504) में मिला, जिसमें किशोर की लाश थी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया है कि यह गाड़ी आज सुबह 9 बजे के करीब दूधला मंडी में खड़ी पाई गई। गाड़ी से बदबू आ रही थी। जब इसे खोलकर देखा तो मामला संगीन था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पड़ाव थाना प्रभारी दिलीप कुमार, DSP रजत गुलिया समेत फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने गाड़ी से एक डायरी, अलग-अलग बैंक की पासबुक, पानी की बोतल, कांच का गिलास, चश्मा समेत अन्य संदिग्ध सामान कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार, गौरव के पिता देवी सहाय रेलवे में न्करी करते हैं। वह 3 अप्रैल को शाम 4:30 बजे घर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ था। उसका कहीं सुराग न लगने पर परिजनों ने पड़ाव थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गौरव परिवार का इकलौता बेटा था, और उसकी 4 बहनें हैं। वह 9वीं क्लास में पढ़ता था।

PunjabKesari

पड़ोसी से लिया था 1.80 लाख का कर्ज
मामले को लेकर डीएसपी रजत गुलिया ने बताया देवी सहाय के घर के आगे ही अश्विनी नाम का उनका पड़ोसी है। अश्वनी एक स्थानीय निवासी रिंकू से 1.180 लाख रुपये कर्ज लिया था और कर्ज के बदले अपनी कार रिंकू के पास गिरवी रखा था। कुछ दिन पहले अश्विनी ने रिंकू से जल्द पैसे लौटाने का वादा कर उससे अपनी गाड़ी ले ली। लेकिन, जब अश्विनी पैसे नहीं लौटा पाया तो उसने पड़ोसी के बेटे गौरव का किडनैप करने की योजना बनाई। बीते बुधवार को वह गौरव को उठा ले गया और कहीं जाकर छिपा दिया।

PunjabKesari

किडनैपिंग से अनजान गौरव के परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कमाल की बात यह है कि अश्विनी खुद भी गौरव के परिजनों साथ उनकी खोज में लगा रहा। इस दौरान गौरव के पिता को अश्विनी ने फिरौती का लेटर देकर बोला की बाइक पर कोई छोड़ गया था।  इस लेटर में 4 लाख फिरौती की मांग की गई थी। इसके बाद गौरव के पिता फिरौती का लेटर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और गौरव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इससे पहले गौरव की तलाश कर पाती, उससे पहले आज सुबह सूटकेस में उसका शव मिला।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!