लोकसभा सीटों पर भाजपा की नजर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जल्द करेंगे हिसार का दौरा

Edited By Deepak Paul, Updated: 04 Jan, 2019 10:59 AM

national president amit shah will soon visit hisar

मिशन 2019 को फतह करने की दिशा में भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 जनवरी को हिसार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा जाट लैंड फतह करने की रणनीति का एक हिस्सा है।

हिसार(योगेन्द्र): मिशन 2019 को फतह करने की दिशा में भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 जनवरी को हिसार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा जाट लैंड फतह करने की रणनीति का एक हिस्सा है। अपने इस दौरे के माध्यम से अमित शाह की नजर हिसार, सिरसा एवं रोहतक की 3 लोकसभा सीट पर है। इन 3 सीट पर भाजपा कभी नहीं जीती। इसी के चलते अमित शाह इन पर फतह हासिल कर प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। अपने दौरे में वह तीनों लोकसभा क्षेत्र के कार्यकत्र्ताओं से मिलकर उन्हें जीत का मंत्र देंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिसार दौरा उनकी पार्टी की दृष्टि से बहुत ही अहम है। शाह अपने इस दौरे से जाट लैंड में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी सोच होगी कि हरियाणा की यदि सभी 10 सीट पर जीत हासिल करना है तो उसके लिए हिसार, सिरसा एवं रोहतक की सीट जीतना अनिवार्य है। वर्तमान में भी इन 3 को छोड़कर शेष 7 सीट पर भाजपा का ही कब्जा है। पार्टी को उम्मीद है कि 7 सीट पर उसकी स्थिति ठीक है, लेकिन इन 3 पर आज भी भाजपा काफी कमजोर है। 9 जनवरी को अपने दौरे के दौरान अमित शाह इन तीनों लोकसभा सीट के नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू होंगे। यदि भाजपा इन तीनों सीट पर वोटर से पहले कार्यकत्र्ताओं में उत्साह भरने में सफल हो गई तो इन 3 सीट का समीकरण 2019 के लोकसभा चुनाव में बदल भी सकता है। 

1971 में जनसंघ ने रोहतक का जीता था चुनाव
वर्ष 1971 में हुए लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से जनसंघ के मुख्तयार सिंह ने चुनाव जीता था। यह चुनाव भी कांटे का था और मुख्तयार सिंह मात्र 4,641 वोटों से जीते थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!