हरियाणा: मांगो को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से करवाया मुंडन

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 05:54 PM

national health mission employees collectively collect mundan

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन में प्रवेश कर गई। एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से नागरिक अस्पताल के बाहर धरनारत हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।...

फरीदाबाद(अनिल राठी): एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन में प्रवेश कर गई। एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से नागरिक अस्पताल के बाहर धरनारत हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिनमें एंबुलेंस, टीकाकरण, स्कूल हेल्थ मिशन के कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रभावित हो रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को नहीं माना है।

वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने आज अपनी मांगो और नौकरी की सुरक्षा को लेकर सामूहिक रूप से मुंडन करवाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उनकी यूनियन हड़ताल को लेकर जो भी अगला कदम उठाएगी उसी अनुसार हड़ताल को आगे बढ़ाया जाएगा। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों द्वारा "रोजी रोटी दे ना सके जो वो सरकार निकम्मी है" जैसे नारे लगाए। 

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचरियों ने आज मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो ये हड़ताल यू ही जारी रहेगी। वहीं जब से NHM कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है स्वास्थ्य़ सेवाएं प्रभावित हो चुकी हैं। जिसके चलते प्रदेश की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना ,वेतन विसंगतिया, सेवा नियम संशोधन और सातवे वेतन आयोग को लागु करे जिसको लेकर वे पिछले 6 दिनों से सड़कों पर बैठ सरकार के खिलाफ नारेबजी कर रहे हैं

रोहतक(मोहिंद्र भारती): इसे एक विडम्बना कहें तो अतिशयोक्ति नही होगी कि हमारी हिन्दू संस्क्रति के अनुसार घर परिवार में जब किसी का निधन होता है तो मुंडन करवाया जाता है, लेकिन रेवाड़ी में आज लगातार 7वें दिन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे एन एच के पांच कर्मचारियों सहित एन एच एम के प्रदेश अध्यक्ष रेहान रजा ने भी मुंडन करवाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। इन कर्मचारियों ने आज से क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया और यह तबतक चलेगा जबतक सरकार इनकी मांगे नही मान लेती
PunjabKesari, People
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन में प्रवेश कर गई। एनएचएम के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से नागरिक अस्पताल के बाहर धरनारत हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिनमें एंबुलेंस, टीकाकरण, स्कूल हेल्थ मिशन के कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रभावित हो रहे हैं। एनएचएम का कहना है कि सरकार उनके प्रति कोई भी सकारात्मक रवैया नहीं अपना रही। सरकार के सामने बार-बार वे अपनी मांगों रखतें हैं मगर आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिलता। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैये विरोधस्वरूप आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में एनएचएम कर्मचारी मूंडन करवा रहे हैं। अगर सरकार फिर भी नहीं जागती है तो इस बार कर्मचारी आरपार की लड़ाई के मूड़ में है। अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो हड़ताल निरंतर जारी रहेगी।
PunjabKesari, Doctor
गुरुग्राम(मोहित कुमार): देश में हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारियों को आज प्रदर्शन करते हुए 7वा दिन है और कर्मचारी लगातार विरोध को तेज करते जा रहे है, आज प्रदेश के कई जिलों में NHM कर्मचारियों ने सामूहिक मुंडन कराया। वहीं गुरुग्राम में तो मुंडन कराने वालों में डॉक्टर भी शामिल है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!