Edited By Shivam, Updated: 22 Jun, 2018 05:12 PM
साइबरसिटी गुरुग्राम के सदर बाजार में नगर निगम ने सीलिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की सुबह से नगर निगम की टीम ने करीब सदर बाजार में करीब 80 दुकानों को सील किया। बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों ने सदर बाजार के व्यपारियों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें...
गुरूग्राम(सतीश): साइबरसिटी गुरुग्राम के सदर बाजार में नगर निगम ने सीलिंग अभियान चलाया। शुक्रवार की सुबह से नगर निगम की टीम ने करीब सदर बाजार में करीब 80 दुकानों को सील किया। बता दें कि नगर निगम के अधिकारियों ने सदर बाजार के व्यपारियों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें सुरक्षा को लेकर एक सहमति बनी थी।
निगम के ज्वाइंट कमिश्नर विवेक कालियां के मुताबिक निगम ने दुकानों के सामने अवैध तरीके से रेहड़ी लगाने वालों को समझाया था। दुकानदारों से सहमति के बाद इन्हें हटाने की बात कही गई थी, लेकिन दुकानदार अवैध कमाई के लिए इन रेहड़ी पटरी वालों को तरजीह दे रहे हैं ऐसे में निगम ने आज ये अभियान चलाया।
नगर निगम के अधिकारी की माने तो सिलिंग कार्रवाई से पहले कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। बैठक में तो व्यापारी सहमती जताते हैं लेकिन उसके बाद उनपर कोई फर्क नहीं पड़ता ऐसे में इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि सदर बाजार से अवैध अतिक्रमण कम होगा।