मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड विजेता सरोज मान का जोरदार स्वागत

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Oct, 2018 05:55 PM

mrs india world wide champion saroj mann welcomes warm

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीतने वाली डॉक्टर  सरोज मान अपने घर बहादुरगढ़ के गांव छारा पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार सरोज मान कादयान ने हाल ही में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल किया। जिनका गांव पहुंचने...

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीतने वाली डॉक्टर  सरोज मान अपने घर बहादुरगढ़ के गांव छारा पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार सरोज मान कादयान ने हाल ही में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल किया। जिनका गांव पहुंचने पर महिला और सामाजिक संगठनों ने सम्मनित किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरोज मान ने कहा कि सिर्फ ब्यूटी कॉन्टेस्ट जितना उनका लक्ष्य नहीं था। बल्कि वे महिलाओं की आवाज बन कर काम करना चाहती हैं। 

PunjabKesari

इन दिनों सोशल मीडिया पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मी टू कैंपेन का सरोज ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को  हिंसा और अत्याचार सहन नहीं करना चाहिए। बल्कि महिलाओं को शोषण के खिलाफ अपनी अावाज बुलंद कर  हर मुसीबत का डट कर सामना करना चाहिए।

PunjabKesari

बता दें सरोज कादयान पेशे से डॉक्टर हैं और भिवानी जिले की बेटी है। उनकी शादी बेरी के दूबलधन गांव में हुई है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने में पूरा सहयोग किया। जिसकी बदौलत आज वह कामयाबी के पायदान पर खड़ी हुई नजर आ रही है। उन्होंने अपनी जीत का सारा श्रेय अपने सास-ससुर और पति को दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!