कोरोना रिलीफ फंड में सांसद बृजेन्द्र सिंह ने अब तक सबसे बड़ी रकम जमा कराई

Edited By Shivam, Updated: 24 Mar, 2020 04:13 PM

mp brijendra singh deposited largest amount in corona relief fund

देश में महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस के पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने एक रिलीफ फंड बनाया है। जिसमें हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने अबतक सबसे बड़ी रकम जमा कराई है। ऐसा करने वाले वे देश सांसदों में पहले स्थान पर बन गए। सांसद...

हिसार: देश में महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस के पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने एक रिलीफ फंड बनाया है। जिसमें हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने अबतक सबसे बड़ी रकम जमा कराई है। ऐसा करने वाले वे देश सांसदों में पहले स्थान पर बन गए। सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कोरोना रिलीफ फंड में एक करोड़ चार लाख की राशि जमा कराई है।

PunjabKesari, Haryana

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते दिन पूरे हरियाणा में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर कोरोना रिलीफ फंड बनाए जाने के बारे में जानकारी दी थी। इस रिलीफ फंड में मुख्मंत्री मनोहर ने खुद पांच लाख रूपये जमा कराए थे। वहीं इंटरनेशल लेवल के पहलवान बजरंग पुनिया ने भी फंड में 4 लाख रूपये जमा करवाए हैं।

PunjabKesari, Haryana

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी अपनी एक माह की सैलरी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी एक महीने का वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में जमा करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ट्विटर अकाऊंट पर मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!