आज कुरुक्षेत्र में होगा सीएम का रोड शो, 120 मिनट से ज्यादा रुकेंगे लोगों के बीच

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 19 May, 2018 12:48 PM

more than 120 minutes stay between people

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज कुरुक्षेत्र में  रोड़ शो होगा। इस दौरान सीएम 120 मिनट से भी ज्यादा लोगों के बीच में रहेंगे। इस रोड़ शो को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारियां जोरों-शोरों.....

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज कुरुक्षेत्र में  रोड़ शो होगा। इस दौरान सीएम 120 मिनट से भी ज्यादा लोगों के बीच में रहेंगे। इस रोड़ शो को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है।
PunjabKesari
इतना ही नहीं इस रोड़ शो में शहर की तमाम संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिक उत्साह के साथ शामिल होगा। सीएम सबसे पहले थीम पार्क में पहुंचेंगे। यहां पर लोगों से अपने मन की बात को सांझा करेंगे और यहां से ऐतिहासिक रोड़ शो का शुभांरभ होगा। थीम पार्क में भव्य पंडाल लगाया जा रहा है।

रोड़ शो थीम पार्क, बिरला मंदिर, महाराणा प्रताप चौंक, शास्त्री मार्किट, आर्य स्कूल चौंक, सिकरी चौंक, छोटा बाजार, रोटरी चौंक, विश्वकर्मा चौंक, पुराना बस स्टैंड, निरंकारी भवन के सामने रेड रोड़, गीता स्कूल के सामने चौंक, गोल बैंक चौंक, परशुराम चौंक, न्यू कालोनी छोटा हनुमान मंदिर से होकर गुजरेगा।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड़ शो कार्यक्रम में सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है। हिसार में मुख्यमंत्री पर तेल फेंकने जैसी घटना के बारे में कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के काफिले में पीछे की तरफ से घूसने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्यक्रम के रुट के चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात की जाएगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!