राहुल ग़ांधी द्वारा ओ बी सी वर्ग की पैरवी पर मोदी का पलटवार नायब सैनी की ताजपोशी

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2024 02:19 PM

modi s counter attack on rahul gandhi s

देश में राहुल ग़ांधी द्वारा ओ बी सी वर्ग  को नौकरियों में आरक्षण राजनीतिक में बड़े हिस्सेदारी देने जैसी घोषणाएं कर  कांग्रेस को उनका सच्चा हितैषी बताया जा रहा है !जिसको लेकर वह जातिगत गणना करने के पक्षधर भी बने हुए हैं ! वहीं इस सब की

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी) : देश में राहुल ग़ांधी द्वारा ओ बी सी वर्ग  को नौकरियों में आरक्षण राजनीतिक में बड़े हिस्सेदारी देने जैसी घोषणाएं कर  कांग्रेस को उनका सच्चा हितैषी बताया जा रहा है !जिसको लेकर वह जातिगत गणना करने के पक्षधर भी बने हुए हैं ! वहीं इस सब की काट को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राहुल गांधी को उसी की शैली में जवाब देने का काम किया गया है!

 हरियाणा में सत्ता नेतृत्व परिवर्तन के बाद ओ बी सी चेहरा नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री का पद मिलना भजपा को राहुल ग़ांधी की बातों का पलटवार है।भले ही हरियाणा के  विपक्षी दलों की ओर से प्रधान नरेंद्र मोदी द्वारा  पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ करने के बाद भी उनकी कुर्सी जाने का कारण  एंटी इनकंबेंसी बताया कर भाजपा पर निशाना  साधा जा रहा हो! लेकिन इसका मूल कारण मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी है! जिन्होंने देश भर में वोट बैंक के रूप में लगभग 50% हिस्सेदारी रखने वाले ओबीसी समाज पर नजर गडाई हुई है! 

 इससे पूर्व जहां भाजपा ने मध्य प्रदेश में भी ओबीसी चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में मध्य प्रदेश की कमान दी है वहीं अब इसी कड़ी में हरियाणा में भी नायब सैनी को मुख्यमंत्री का ताज मिला है !बता दें कि साल 2009 में हरियाणा भाजपा को करीब 22% ओबीसी वोट मिला था वही साल 2019 में भाजपा को ओबीसी समाज के 44% वोट मिलने का अनुमान है! जो कि उसकी जीत का एक अहम फैक्टर माना जाता है! वहीं पीएलएफएस की सर्वे के अनुसार मौजूदा समय में देश भर में ओबीसी समाज की आबादी लगभग 46% के आसपास पहुंच गई है! हरियाणा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई ऑनलाइन प्रणाली परिवार पहचान पत्र के जरिए 72 लाख परिवारों  जिसमें से 68 लाख परिवारों के जारी किए आंकड़े में हरियाणा में एससी व ओबीसी की आबादी लगभग 51% है और हरियाणा की कुल आबादी लगभग 2 करोड़ 83 लाख के आसपास पहुंच गई है! जिसमें  47 लाख बीसी ए  वर्ग से हैं जो की कुल आबादी का 17% बनता है !इसी प्रकार से बीसी बी आबादी में 37 लाख है !वहीं 58 लाख आबादी अनुसूचित जाति की हैं जो की 21 प्रतिशत के आसपास आबादी का हिस्सा है! इन सब को देखते हुए भाजपा द्वारा अपने इतने बड़े-बड़े वोट बैंक को और अधिक करीब लाने के लिए ओबीसी चेहरे नायब  को कमान सौंप गई है! हालांकि भाजपा द्वारा यह कोई नया प्रयोग नहीं है इससे पूर्व भी भाजपा कई राज्यों में ऐसे प्रयोग कर चुकी है !जिसमें उत्तराखंड ,राजस्थान गुजरात ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सभी जगह मुख्यमंत्री के चेहरे बदले गए हैं।

 

इन  सबके बावजूद भाजपा की हार्डकोर कट्टर हिंदू वाद राजनीति व राम मंदिर का मुद्दा भी  भाजपा के लिए रामबाण का काम कर रहा है !जिसके चलते भाजपा की उन वर्गों में भी पैठ बढ़ चुकी है जिनमें भाजपा को नाम मात्र ही वोट मिलते थे! जिसको लेकर भाजपा द्वारा मोदी के प्रथम कार्यकाल में दलित चेहरे के रूप में रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया! वहीं मोदी के दूसरे कार्यकाल में दलित आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया है! इसके प्रमुख राष्ट्रीय दलित चेहरा दुष्यंत गौतम को राष्ट्रीय महामंत्री के अलावा हरियाणा से राज्यसभा का सांसद बनाया गया था और वह हरियाणा के प्रभारी भी थे! इसके अलावा हरियाणा सरकार में पूर्व परिवहन मंत्री रहे कृष्ण लाल पंवार को हाल ही में राज्यसभा का सदस्य भी बनाया गया है!

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!