बारात पर हुआ हमला, छावनी में तब्दील हुआ शादी समाराेह, डर के साए में हुए फेरे, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Feb, 2026 07:56 PM

mob attack on wedding guest in minor dispute

पालम विहार इलाके में शुक्रवार की रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने शहर की कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं और बेटियां मंगल गीत गा रही थी, वहां चंद मिनटों में चीख-पुकार और दहशत का सन्नाटा पसर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): पालम विहार इलाके में शुक्रवार की रात एक ऐसी वारदात हुई जिसने शहर की कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं और बेटियां मंगल गीत गा रही थी, वहां चंद मिनटों में चीख-पुकार और दहशत का सन्नाटा पसर गया। मामूली सी बात गाड़ी निकालने के लिए साइड देना एक खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दबंगों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए महिलाओं और बुजुर्गों तक को नहीं बख्शा गया। इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

घटना शुक्रवार देर रात हुई। जानकारी के अनुसार मोलाहेड़ा के सरकारी स्कूल के समीप से वाल्मीकि समाज की एक बारात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकल रही थी। दूल्हा घोड़ी पर सवार था और रिश्तेदार बैंड-बाजे की धुन पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच एक कार में सवार दो-तीन युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार सवार युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे। भीड़ के बीच से अपनी गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहे थे।

 

सड़क पर बारातियों की भारी भीड़ होने के कारण कार को रास्ता देने में थोड़ा देरी हुई। बस इतनी सी बात पर कार सवार युवकों का पारा चढ़ गया। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर बारातियों के साथ कहासुनी हो गई। जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की और सके बाद वह लौट गए। बारातियों को लगा कि विवाद खत्म हो गया है और वे अपनी मंजिल यानी सेक्टर-22बी स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंच गए,लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि कार सवार युवक हमला कर सकते है। जैसे ही बारात कम्युनिटी सेंटर के परिसर में दाखिल हुई और रस्में शुरू होने वाली थी। अचानक 15 से 20 युवक लाठी और डंडों औ लेकर होकर वहां धमक पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने बिना कुछ पूछे तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने टेंट के खंभों को उखाड़ दिया और वहां मौजूद कुर्सियां तोड़ दी गई।  

 

इस हमले की सबसे वीभत्स तस्वीर तब सामने आई जब दबंगों ने महिलाओं पर हमला किया। बारात में शामिल महिलाओं ने जब अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठियां भांजी। बताया जा रहा है कि दूल्हे की रिश्तेदार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि इस वारदात में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पूरे परिसर में भगदड़ मच गई, चारों तरफ बच्चों के रोने और औरतों के चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। 

हमले के बाद की तस्वीरें रूह कंपा देने वाली हैं। जो रिश्तेदार कुछ देर पहले नाच रहे थे, वे अब अपने घायल परिजनों को लेकर अस्पताल की ओर भाग रहे थे। दुल्हन के पिता ने रूंधे गले से बताया हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी बेटी की विदाई ऐसे माहौल में होगी। हम तो बस खुशियां मना रहे थे। 

 

सूचना मिलते ही पालम विहार थाने की पुलिस और इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायल दो युवकों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर अपनी गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए थे। शादी में बची रस्मों को पुलिस की मौजदूगी में करवाया गया।हैरानी की बात यह है कि शनिवार शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

पालत विहार थाना प्रभारी देवेंद्र मान ने बताया कि इस मामले पर जांच चल रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत का इंतजार है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!