Edited By Manisha rana, Updated: 04 Oct, 2020 10:55 AM
हिसार के मिल गेट क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी ने 15 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एचटीएम पुलिस ने इस मामले दुष्कर्म, जान...
हिसार (विनोद सैनी) : हिसार के मिल गेट क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी ने 15 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एचटीएम पुलिस ने इस मामले दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पोस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि देर रात को तीन बजे का समय था। घर में छोटी बहन आंगन में सो रही थी। आरोप लगाया कि त्रिलोक नामक आरोपी आया उसने मुंह पर पानी की छिंटे मार पीड़िता को जगाया और इसके बाद वह उसे बाथरुम में ले गया और जहां पर उससे दुष्कर्म किया। मौके पर बाथरुम का दरवाजा जोर-जोर से खटखाटाया तो उसकी दादी उठ गई और दादी ने आकर देखा तो त्रिलोक दरवाजे के पीछे छुप गया। वहीं इस घटना के बाारे में पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने संदीप कुमार ने बताया कि मिल गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आरोपी ने 15 साल की बच्ची की साथ दुष्मर्क किया है।