मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की राजनीति का नया चैप्टर, अशोक तंवर की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Mar, 2024 08:20 PM

minister ranjit chautala took membership of bjp

रनिया से निर्दलीय विधायक व हरियाणा सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा स्थित भाजपा कार्यालय में अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार जगदीश चोपड़ा की मौजूदगी में...

सिरसा(चंद्र शेखर धरणी): रनिया से निर्दलीय विधायक व हरियाणा सरकार में बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा स्थित भाजपा कार्यालय में अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर के पूर्व मीडिया सलाहकार जगदीश चोपड़ा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इसके पहले वह लोकसभा चुनाव को लेकर हिसार से टिकट की डिमांड कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा रणजीत चौटाला को हिसार लोकसभा सीट मैदान में उतार सकती है। 

वहीं बता दें कि भले रणजीत चौटाला भाजपा में आज शामिल हुए हैं, लेकिन वह मनोहर के नेतृत्व वाली सरकार में 2019 से ही मंत्री हैं। इसके अलावा वह कई मौंको पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करते दिखे हैं।  

रणजीत सिंह चौटाला के भाजपा में शामिल होने के बाद हरियाणा के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रणजीत चौटाला की किसानों एवं जाटों के वोट बैंक पर मजबूत पकड़ है। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले रणजीत चौटाला को पार्टी में शामिल करवाकर भाजपा जाट वोट बैंक को साधने की फिराक में है।   

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!