सोनीपत में बढ़ रहीं अवैध कॉलोनियां, मंत्री मूलचंद शर्मा ने योजना अधिकारी व हुडा अधिकारियों को लगाई फटकार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Jan, 2024 06:43 PM

minister moolchand sharma reprimanded planning officer and huda officials

लघु सचिवालय में हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंन जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निपटारे का आदेश दिया। वहीं अवैध कॉलोनी को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला योजना अधिकारी व...

सोनीपत(सन्नी मलिक): लघु सचिवालय में हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंन जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निपटारे का आदेश दिया। वहीं अवैध कॉलोनी को लेकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला योजना अधिकारी व हुडा अधिकारियों  को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह मनोहर सरकार है अधिकारियों को डरने की जरूरत नहीं है। भविष्य में सोनीपत में अवैध कॉलोनी नहीं कटनी चाहिए, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर भी जमकर जुबानी हमला बोला।

आज सोनीपत के लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों व स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर सोनीपत की जनता की समस्याओं का निपटारा किया। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने 14 रजिस्टर्ड समस्याओं में से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि मौके पर आई समस्याओं को जल्द से जल्द निपटने के आदेश अधिकारियों को जारी किए।

बैठक के दौरान जब एक शख्स ने अवैध कॉलोनी के बारे में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को बताया तो उन्होंने जिला योजना का अधिकारी व हुडा के अधिकारियों पर फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की कालोनियां नहीं कटनी चाहिए यह मनोहर लाल सरकार है किसी को डरने की जरूरत नहीं है अधिकारी अपना काम निडरता से करें। वहीं मूलचंद शर्मा के साथ में बैठे हुए स्थानीय कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार की और इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरेंद्र को भी पता है कि 2024 में हम सरकार बनाने जा रहे हैं ।

हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें नहीं पता कि कांग्रेस में क्या चल रहा है, लेकिन कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भी चीज नहीं है। विपक्ष का काम सरकार पर निशाना साधना है। पटवारी की हड़ताल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने कई बार पटवारी से बातचीत की है। इस समस्या का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। हरियाणा में किसी भी तरह के रेवेन्यू के काम में कोई भी अड़चन नहीं है।

 जननायक जनता पार्टी के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने 2014 और 2019 में अपने दम पर सरकार बनाई थी और आगे भी हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे अभी हम उनके साथ गठबंधन में सरकार चला रहे हैं। उनके साथ गठबंधन रहेगा या नहीं रहेगा इसका फैसला संगठन करेगा। लेकिन हम लोकसभा की 10 सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर बोलते हुए कहा कि हमें नहीं मालूम कि कांग्रेस वहां पर क्यों नहीं जा रही है उनका हमारे पास कोई इलाज नहीं है भारत देश मुनियों का देश है और 22 जनवरी को वहां पर प्रमाण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसके चलते पूरे देश में खुशी का माहौल है, कांग्रेस वाले वहां पर जब जाएंगे जब सब कुछ लूट जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!