Vinesh Phogat मामले पर कांग्रेस पर भड़के मंत्री बिशंबर वाल्मीकि, बोले- आरोप लगाना विपक्ष का काम

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Aug, 2024 03:37 PM

minister bishamber valmiki got angry at congress over vinesh phogat case

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कांग्रेसियों पर कटाक्ष किया है। इस दौरान वाल्मीकि ने कहा कि विनेश फोगाट के साथ साजिश की बात कहने वाले विपक्षियों के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विशंबर वाल्मीकि ने कांग्रेसियों पर कटाक्ष किया है। इस दौरान वाल्मीकि ने कहा कि विनेश फोगाट के साथ साजिश की बात कहने वाले विपक्षियों के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है। इस मामले में कांग्रेस राजनीति कर रही है, वहीं भाजपा बेटी विनेश को पूरा मान-सम्मान देगी। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार इस मामले पर गंभीर हैं और बेटी विनेश को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।

PunjabKesari

मंत्री विशमंबर वाल्मीकि चरखी दादरी में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ की अगुवाई में पुलिस व स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा नागरिकों को विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति की भावना से जोड़ रही है। उन्होंने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रेसलर विनेश को न्याय मिलेगा। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार पैरवी कर रही हैं। जजपा के राजेंद्र लितानी का चेयरमैन पद पर बने रहने के सवाल से मंत्री बचते रहे। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर पार्टी संगठन ही तय करता है और हाईकमान ही फैसला लेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!