शोरूम में लूटपाट करने वाले संडे गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 11 May, 2018 10:14 PM

member of sunday gang arrested who robbed showrooms

यमुनानागर में संडे गैंग के नाम दहशत का पर्याय बने गैंग के एक सदस्य को यमुनानगर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। इसके दो सदस्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। यह गैंग यमुनानगर में कई...

यमुनानगर(हरिंदर सिंह): यमुनानागर में संडे गैंग के नाम दहशत का पर्याय बने गैंग के एक सदस्य को यमुनानगर अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। इसके दो सदस्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। यह गैंग यमुनानगर में कई बड़े शोरू मे लूटपाट कर चुका है। पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वालाा है और यहां एक शोरूम में सेल्समेन के तौर पर काम करता था।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह को संडे गैंग का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि अब तक हुई सभी लूट में लूटपाट करने का तरीका एक जैसा ही रहा। अमूमन इन्होंने सभी लूट की वारदातों को शनिवार और इतवार के दिन ही अंजाम दिया, क्योंकि इन लोगों को पता होता था कि बैंक इन दोनों दिन बंद रहते हैं और शोरूम का सारा कैश शोरूम में ही मिलेगा।

पकड़ा गया आरोपी अंकित एक पढ़ा-लिखा नौजवान है उसने बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। इसने लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया और यमुनानगर के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी लूट की वारदात की। अंकित एक शोरूम में सेल्स मैन का काम करता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!