OBC विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन की अध्यक्षता मे हुई बैठक, BJP की संविधान विरोधी नीतियों के विरोध में निकलेगी रैली

Edited By Isha, Updated: 21 Nov, 2024 07:40 PM

meeting held under the chairmanship of national chairman of obc department

आज कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा , दिल्ली और चंडीगढ़ के कांग्रेस ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें तीनों प्रदेशों के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों सहित ओबीसी

चंडीगढ़:  आज कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा , दिल्ली और चंडीगढ़ के कांग्रेस ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। इसमें तीनों प्रदेशों के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों सहित ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।  

मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र कुमार ने बताया की 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी भाजपा की संविधान विरोधी नीतियों के विरोध में जनता को जागरूक करने के लिए एक रैली कर रही है।  

PunjabKesari
मीटिंग के बाद सुरेंद्र  कुमार ने कहा की भाजपा की विचारधारा देश के संविधान को कमजोर कर दलित पिछड़ों के अधिकारों को कमजोर करने की रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी संविधान विरोधी ताकतों से मजबूती से लड़ रही है।

 उन्होंने कहा की राहुल गांधी आज के दिन पूरे देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले नेताओं में सर्वोपरि है।  राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो सड़क से संसद तक दलित , पिछड़ों , अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और महिलाओं जैसे शोषित तपकों सहित प्रत्येक ग़रीब व कमजोर भारतवासी के हकों की आवाज बिना डरे उठा रहे हैं।  यही कारण है की समता , भाईचारे और संविधान में विश्वास रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति राहुल गांधी जी से प्रभावित है।  सुरेंद्र कुमार ने बताया की कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पिछड़ा विभाग ने पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दे रहा है । उन्होंने कहा कि अजय यादव के अनुभव और मेहनत का नतीजा है की गत लोकसभा चुनाव में ओबीसी के एक बड़े वर्ग ने कांग्रेस पार्टी में भरोसा जताया। 

हरियाणा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में ओबीसी विभाग मजबूती से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सामाजिक न्याय और एससी/बीसी के अधिकारों के लिए कुमारी सैलजा और कैप्टन अजय यादव जैसे नेताओं को पूरे प्रदेश में मजबूत किए जाने की जरूरत है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!