इस मानसून गुड़गांव में नहीं होगा जलभराव, अधिकारियों ने जलभराव के क्षेत्रों का किया दौरा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Apr, 2024 03:26 PM

mcg officials visit on various location of water logging during monsoon

इस मानसून के मौसम में लोगों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मानसून आने से पहले ही जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पानी निकासी के इंतजाम को लेकर नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डाॅ बलप्रीत सिंह ने वीरवार...

गुड़गांव, (ब्यूरो): इस मानसून के मौसम में लोगों को जलभराव का सामना नहीं करना पड़ेगा। मानसून आने से पहले ही जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पानी निकासी के इंतजाम को लेकर नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डाॅ बलप्रीत सिंह ने वीरवार को जलभराव के संभावित स्थानों का दौरा किया। उन्होंने नगर निगम गुरुग्राम द्वारा जल निकासी के लिए किए जा रहे कार्यों में और अधिक तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

डा. सिंह प्रातः: 11 बजे ओल्ड दिल्ली रोड़ पर पहुंचे। यहां पर डूंडाहेड़ा के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। अतिरिक्त निगमायुक्त ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता प्रेमसिंह को निर्देश दिए कि ड्रेनेज निर्माण कार्य मानसून से पूर्व पूरा किया जाए, ताकि बरसात होने पर पानी की बेहतर निकासी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाएं तथा ड्रेनेज निर्माण के साथ-साथ उसकी सफाई भी सुनिश्चित की जाए।



इसके बाद वे बसई-हरसरू रोड़ पर पहुंचे। यहां पर भी नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज का निर्माण किया जा रहा है। डा. सिंह ने यहां उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाएं। उन्होंने बसई चौक पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे ड्रेनेज निर्माण का भी जायजा लिया। डा. सिंह ने कहा कि मानसून से पूर्व जल निकासी के सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित होने जाने चाहिए, ताकि बरसात आने पर पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो सके और जलभराव की समस्या ना आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है या देरी की जाती है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!